ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारजीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

अब पूरी तरह वर्चुअल मोड में चलेगी पटना हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर फैसला; नई SOP जारी

Patna High Court News: पटना हाईकोर्ट ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान वेकेशन बेंच की सुनवाई पूरी तरह वर्चुअल मोड में करने का फैसला लिया है। 18 मई से 4 जून 2026 तक सभी मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।

Patna High Court News
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna High Court News: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आलोक में पटना हाईकोर्ट ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान संचालित होने वाली वेकेशन बेंच की सुनवाई पूरी तरह वर्चुअल मोड में करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में हाईकोर्ट प्रशासन ने विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी की है।


जारी निर्देशों के अनुसार, 18 मई से 4 जून 2026 तक कार्य दिवसों में वेकेशन बेंच के समक्ष सूचीबद्ध सभी मामलों की सुनवाई केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी। हाईकोर्ट प्रशासन ने बताया कि प्रत्येक कोर्ट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लिंक प्रतिदिन प्रकाशित होने वाली कॉज लिस्ट में उपलब्ध रहेगा। सभी मामलों की ई-फाइलिंग अनिवार्य कर दी गई है और अधिवक्ताओं व उनके क्लर्कों से हाईकोर्ट परिसर में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की गई है।


एसओपी के अनुसार, वर्चुअल सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं को पेशेवर परिधान में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। यदि कोई अधिवक्ता ड्रेस कोड का पालन नहीं करता है, तो अदालत उसे सुनवाई से वंचित कर सकती है। अधिवक्ता और पक्षकार अपने कार्यालय या आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे। हालांकि, वाहन से जुड़ने की अनुमति नहीं होगी। सुनवाई के दौरान कैमरा चालू रखना भी अनिवार्य किया गया है।


हाईकोर्ट ने अधिवक्ताओं को यह सुविधा भी दी है कि वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित मोशन बेंच के समक्ष अतिआवश्यक मामलों की मेंशनिंग कर सकते हैं। एसओपी में कोर्ट कार्यवाही की रिकॉर्डिंग पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि केवल अधिकृत अधिवक्ता ही अदालत को संबोधित कर सकेंगे। हाईकोर्ट प्रशासन ने तकनीकी सहायकों और कोर्ट मास्टर को निर्देश दिया है कि वे प्रत्येक कार्य दिवस सुबह 8 बजे से पहले वर्चुअल सुनवाई प्रणाली को सुचारु रूप से तैयार रखें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता