ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

गिरफ्तार लोगों ने कहा जबरन पुलिस ने फंसाया, हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- शराबी से जब्त बोतल की कराई थी FSL जांच

PATNA: हाईकोर्ट ने शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार 40 शराबियों की जमानत पर सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा की जो लोग शराब पीते पकड़े गए क्या उनकी बोतल की एफएसए

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: हाईकोर्ट ने शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार 40 शराबियों की जमानत पर सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा की जो लोग शराब पीते पकड़े गए क्या उनकी बोतल की एफएसएल जांच कराई गई. जस्टिस एके उपाध्याय की एकल पीठ शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार 40 लोगों के जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे थे. 

जबरन गिरफ्तार करने का आरोप

कई गिरफ्तार लोगों ने आरोप लगाया है कि उनको जबरन पुलिस ने फंसा दिया है. जिस पर कोर्ट ने सरकार से इसके बारे में जवाब तलब किया है. इस पर पूछा कि जिनके पास से शराब की बोतल बरामद हुई उसकी एफएसएल जांच हुई, उस बोतल की भी जांच होनी चाहिए कि उसमें क्या था. 

कोर्ट ने उत्पाद विभाग से पूछा है कि जिन आरोपियों को जमानत पर सुनवाई हो रही है. उनमें से कितनों से मिली बोतलों की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला में कराई गई. इस मामले पर कोर्ट एक माह के बाद सुनवाई करेगा.