ब्रेकिंग
20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यार20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यार

Patna High Court: पटना हाईकोर्ट के 3 नवनियुक्त जज आज लेंगे शपथ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नाम पर लगाया था अंतिम मुहर

Patna High Court: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा पटना हाईकोर्ट के लिए नियुुक्त किए गए तीन जज आज अपनी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

Patna High Court
Patna High Court
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Patna High Court: पटना हाईकोर्ट में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन अधिवक्ताओं को जज के रूप में  नियुक्त किया। आलोक कुमार सिन्हा, सौरेन्द्र पाण्डेय और सोनी श्रीवास्तव को पटना हाई कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया गया है।


जानकारी हो कि, इन तीनों नवनियुक्त जजों को आज एक्टिंग चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार एक शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। ये शपथग्रहण समारोह शाम पांच बजे पटना हाईकोर्ट के शताब्दी हॉल में होगा।


वहीं, इसके साथ ही पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़ कर 37 हो जाएगी।पटना हाईकोर्ट जजों का स्वीकृत पद 53 है। इस तरह इन जजों के अलावा जजों 16 पद  रिक्त पदों को भरा जाना होगा। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेसुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस वी. रामसुब्रमण्यम को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया।


एनएचआरसी के अध्यक्ष जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा के 1 जून, 2024 को कार्यकाल खत्म होने के बाद से यह पद खाली था और आयोग की सदस्य विजया भारती सयानी कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका निभा रही थी। राष्ट्रपति मुर्मू ने जस्टिस रामसुब्रमण्यम को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही, प्रियंक कानूनगो और पूर्व जज डॉ. विद्युत रंजन सारंगी को सदस्य नियुक्त किया है।