ब्रेकिंग
गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार✦Bihar News: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने DEO पर कार्रवाई को लेकर पत्र लिखा, विभाग ने सिर्फ चेतावनी देकर मामला खत्म किया...✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार✦Bihar News: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने DEO पर कार्रवाई को लेकर पत्र लिखा, विभाग ने सिर्फ चेतावनी देकर मामला खत्म किया...

कोरोना इफेक्ट : पटना हाईकोर्ट में आज से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बहस, देश में ऐसा पहली बार होगा

PATNA : कोरोना वायरस को बिहार में महामारी घोषित किए जाने के बाद अब हाईकोर्ट ने ऐसा कदम उठाया है जो इससे पहले देश में किसी हाईकोर्ट ने नहीं उठाया. पटना हाईकोर्ट में आज से वीडियो कॉन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस को बिहार में महामारी घोषित किए जाने के बाद अब हाईकोर्ट ने ऐसा कदम उठाया है जो इससे पहले देश में किसी हाईकोर्ट ने नहीं उठाया. पटना हाईकोर्ट में आज से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी. किसी भी मामले पर सुनवाई के लिए कोर्ट रूम में जज के सामने बहस करने की बजाय वकील वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे.


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करने वाला पटना हाईकोर्ट देश का पहला हाईकोर्ट होगा. आपको बता दें कि कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए हाईकोर्ट ने पहले ही कई गाइडलाइन जारी किए हैं. वकीलों को कम से कम कोर्ट आने की सलाह दी गई है और फिलहाल केवल जमानत अर्जी पर सुनवाई करने का ही फैसला हाईकोर्ट ने किया है. हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल विशेष मामलों में ही अन्य तरह के केस दायर किए जाएं.


पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल खुद अपनी निगरानी में कोरोना वायरस को लेकर उठाए जा रहे हैं  कदमों की जानकारी ले रहे हैं. हाईकोर्ट ने निचली अदालतों के वकीलों को भी कोर्ट में कम आने की सलाह दी है. हाई कोर्ट ने सभी  को यह भी निर्देश दिया है कि वकीलों की गैरमौजूदगी में किसी केस को खारिज नहीं किया जाए. कोरोना वायरस के कारण हाईकोर्ट में 1 दिन में तकरीबन 200 जमानत के विस्तारित किए गए हैं. जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए हाई कोर्ट ने 12 जजों को लगाया है.



टैग्स