ब्रेकिंग
बिहार में भूमि सुधार अभियान की तैयारी: भूमिहीनों को मिलेगा प्लॉट, खासमहल की जमीन होगी फ्रीहोल्डफरार IAS संजीव हंस, रिशुश्री समेत सात के खिलाफ निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, SVU की जांच में मिले पुख्ता प्रमाण‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भूमि सुधार अभियान की तैयारी: भूमिहीनों को मिलेगा प्लॉट, खासमहल की जमीन होगी फ्रीहोल्डफरार IAS संजीव हंस, रिशुश्री समेत सात के खिलाफ निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, SVU की जांच में मिले पुख्ता प्रमाण‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटम

पटना से झारखंड के हरिहरगंज तक बनेगी फोरलेन सड़क, बिहार सरकार ने केंद्र को भेजा नया प्रस्ताव

Bihar Road Projects: पटना से हरिहरगंज तक एनएच-139 को फोरलेन बनाने की तैयारी तेज हो गई है. केंद्र सरकार को नया एलाइनमेंट प्रस्ताव भेजा गया है. इसके अलावा चार बाइपास भी बनेंगे.

Bihar Road Projects
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Projects: पटना से औरंगाबाद होते हुए झारखंड के हरिहरगंज तक जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-139 (NH-139) को फोरलेन बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। करीब 160 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए नए सिरे से एलाइनमेंट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा गया है।


केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से संकेत मिले हैं कि इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने की संभावना है। यह सड़क हरिहरगंज, औरंगाबाद, ओबरा, दाउदनगर और अरवल होते हुए पटना तक जाती है। वर्तमान में यह मार्ग दो लेन का है, जिससे यातायात में परेशानी होती है। लंबे समय से इस सड़क को फोरलेन करने की मांग की जा रही थी।


इससे पहले भी प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली थी। बाद में मामला केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंचा, जिसके बाद नए एलाइनमेंट के साथ प्रस्ताव दोबारा भेजने का निर्देश दिया गया। इस परियोजना के तहत औरंगाबाद, ओबरा, दाउदनगर और अरवल में चार बाइपास का निर्माण भी किया जाएगा। इन बाइपास को लेकर भी प्रक्रिया जारी है।


सड़क के फोरलेन बनने से पटना से झारखंड तक यात्रा अधिक सुगम और तेज हो जाएगी। गौरतलब है कि हरिहरगंज से झारखंड की ओर इस मार्ग का हिस्सा पहले ही फोरलेन में बदला जा चुका है, अब शेष हिस्से को विकसित किया जाना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता