ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को कोचिंग में घुसकर जान से मारने की धमकी, पूरी वारदात CCTV में कैद

पटना के कदमकुआं स्थित कोचिंग संस्थान में घुसकर एक युवक ने चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को गोली मारने की धमकी दी। कहा कि 2013 में प्राचीन भारत तुमने ऊर्दू में पढ़ा दिया था। गुरु रहमान ने कहा कि हम ऊर्दू जानते भी नहीं कि उसे प्राचीन भारत ऊर्दू में पढ़ाते..

बिहार न्यूज
कोचिंग को बंद करने की धमकी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यही कारण है कि वो एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना से आ रही है जहां चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है। 


अपराधियों ने कोचिंग में घुसकर गुरु रहमान को गोली मारने की धमकी दी और कोचिंग को बंद करने को कहा। इस घटना के बाद गुरु रहमान का परिवार और कोचिंग के छात्र दहशत में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के गोपाल मार्केट स्थित गुरु रहमान के कोचिंग संस्थान की जहां घुसकर एक युवक ने गोली मारने की धमकी दी और कोचिंग को बंद करने की चेतावनी दी। 


इस घटना की सूचना गुरु रहमान ने पीरबहोर थाने पुलिस को दी। उन्होंने थाने में इस बात की लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। धमकी देने वाले युवक का चेहरा कोचिंग में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। गुरु रहमान ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि 30-35 साल का एक युवक आया और भद्दी-भद्दी गाली देने लगा। कहने लगा कि कि 2013 में प्राचीन भारत तुमने ऊर्दू में पढ़ा दिया। आज भले ही तुम बच जाओ लेकिन दस दिन के अंदर गोली मार देगे। फिर उसके बाद भिखना पहाड़ी के तरफ वो भाग गया। गुरु रहमान ने कहा कि हम ऊर्दू जानते भी नहीं कि उसे हम प्राचीन भारत ऊर्दू में पढ़ाते।पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को कोचिंग में घुसकर जान से मारने की धमकी, पूरी वारदात CCTV में कैद पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को कोचिंग में घुसकर जान से मारने की धमकी, पूरी वारदात CCTV में कैद पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को कोचिंग में घुसकर जान से मारने की धमकी, पूरी वारदात CCTV में कैद

पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को कोचिंग में घुसकर जान से मारने की धमकी, पूरी वारदात CCTV में कैद

पटना से सूरज की रिपोर्ट