ब्रेकिंग
YouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौतYouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौत

Bihar News: कैब से ज्यादा ट्रेन का किराया! प्रधानमंत्री जिस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे उस पर सवार होने से पहले इस खबर को पढ़ लें

Bihar News: प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को पाटलिपुत्रा-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करने जा रहे हैं, लेकिन इस ट्रेन का किराया सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं! 60-70 KM की दूरी पर भी टिकट इतना महंगा है कि कैब से जाना सस्ता पड़े। जानिए ...

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: PM नरेंद्र मोदी शुक्रवार को फिर से बिहार दौरे पर आ रहे हैं. बिहार दौरे में प्रधानमंत्री जनसभा करने के साथ साथ कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. वे पाटलिपुत्रा से गोरखपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखायेंगे. लेकिन इस ट्रेन में सवार होने से पहले इसका किराया जरूर जान लीजिये. शायद आपके होश उड़ जायेंगे. पटना से 60-70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शहरों में जाने के लिए आपको इतना ट्रेन का भाड़ा देना पड़ेगा, जितने में आप टैक्सी बुक कर जा सकते हैं. 


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने पटना-गोरखपुर वंदे भारत के किराये के बारे में जानकारी दी है. पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का किराया रेलवे बोर्ड द्वारा शुक्रवार को जारी कर दिया गया है. हालांकि, वंदे भारत ट्रेन का नंबर और किराया नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम में शुक्रवार की देर रात तक फीड नहीं की जा सकी थी. 


पूर्व मध्य रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक वंदे भारत के जिस रैक को प्रधानमंत्री शुक्रवार को हरी झंडी दिखाएंगे, वह सिर्फ एक दिन चलेगी. 22 जून से वंदे भारत की दूसरी रैक चलेगी.  इसमें दो तरह के क्लास होंगे. एक्जक्यूटिव तथा चेयरकार. 


पाटलिपुत्रा से मुजफ्फरपुर का किराया 840 रूपये

फिलहाल, पटना के पाटलिपुत्रा स्टेशन से मुजफ्फरपुर के बीच कई पैंसेजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन चलती हैं. पाटलिपुत्रा और मुजफ्फरपुर के बीच किसी मेल-एक्सप्रेस के जेनरल टिकट का दाम 50 से 60 रुपये है. पैसेंजर ट्रेन का किराया तो और कम है. लेकिन वंदे भारत ट्रेन के एक्जक्यूटिव क्लास में पाटलिपुत्र से मुजफ्फरपुर जाने या मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्रा आने किराया वंदे भारत का किराया 840 रुपये रखा गया है. 


इसी क्लास के लिए मुजफ्फरपुर से गोरखपुर जाने में 1565 रुपये देने होंगे. इसी रूट पर चल रही सबसे बेहतर सुपरफास्ट ट्रेन सप्तक्रांति एक्सप्रेस में मुजफ्फरपुर से गोरखपुर का किराया स्लीपर का 240 रुपये, एसी-थ्री का 610 रुपये, एसी-टू का 840 रुपये तथा एसी फर्स्ट का किराया 1395 रुपये है. जाहिर है वंदे भारत से सफर करने के लिए फर्स्ट एसी से भी ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. 


हालांकि वंदे भारत के चयर कार का किराया इकोनॉमी क्लास से थोड़ा कम है. पाटलिपुत्रा से मुजफ्फरपुर  का किराया 440 रुपये है. वहीं, मुजफ्फरपुर से गोरखपुर का किराया 790 रुपये है. पाटलिपुत्रा से गोरखपुर या गोरखपुर से पाटलिपुत्र का किराया 925 रुपये है. वहीं एक्जक्यूटिव क्लास में बैठने पर गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक के सफर के लिए 1820 रुपये देने होंगे.