ब्रेकिंग
पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया

पटना: गंगा में कूदकर युवती ने की आत्महत्या की कोशिश, SDRF जवान ने बचाई जान

पटना सिटी के कंगन घाट मरीन ड्राइव से गंगा छलांग लगाने वाली लड़की को SDRF जवान सोनू कुमार ने रेस्क्यू कर बचाया। युवती को अस्पताल ले जाया गया। उसने यह कदम क्यों उठाया इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।

bihar
बाल-बाल बची जान
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कपकपाती ठंड में एक लड़की ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। पटना सिटी के कंगन घाट स्थित जेपी सेतु पुल जिसे लोग पटना के मरीन ड्राइव के नाम से जानते हैं, उसके ऊपर से सोमवार शाम में एक युवती ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। 


आसपास मौजूद लोगों ने जब लड़की को गंगा में कूदते देखा तो शोर मचाने लगे। तभी ड्यूटी पर तैनात SDRF जवान सोनू कुमार उसकी जान बचाने के लिए इतनी ठंड में गंगा नदी में कूद गये। गंगा नदी में छलांग लगाकर युवती को तेज धार के बावजूद सुरक्षित बाहर निकाला।


युवती की पहचान गायघाट निवासी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही पटना सिटी चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती ने किन परिस्थितियों में और किस कारण से आत्महत्या का प्रयास किया।


थाना प्रभारी मंजीत ठाकुर ने बताया कि युवती के परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद प्रतीत होता है। लड़की ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह अब तक पता नहीं चल सका है। इसकी जानकारी परिजनों को दे दी गयी है। 

टैग्स