ब्रेकिंग
बिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...Bihar Cabinet Meeting: बिहार के एक और शहर में सेटेलाइट टाउनशिप, कमिश्नर को मिला बड़ा जिम्मा..बनाया गया प्राधिकार का अध्यक्ष सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर, शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बनी नई नीति..भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर न्यायिक आयोग का गठनबिहार में न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की पहल, 4 जिलों में नए कोर्ट भवनों के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरीबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...Bihar Cabinet Meeting: बिहार के एक और शहर में सेटेलाइट टाउनशिप, कमिश्नर को मिला बड़ा जिम्मा..बनाया गया प्राधिकार का अध्यक्ष सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर, शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बनी नई नीति..भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर न्यायिक आयोग का गठनबिहार में न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की पहल, 4 जिलों में नए कोर्ट भवनों के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी

Patna Traffic Update: पटना के इन रास्तों पर नहीं चलेंगी ये गाड़ियां, जानें क्यों बदल गया रुट

Patna Traffic Update: क्रिसमस और सरस मेला के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए पटना यातायात पुलिस ने गांधी मैदान के चारों ओर व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध गुरुवार के अलावा 27 और 28 दिसंबर को भी प्रभावी रहेगा।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

क्रिसमस और सरस मेला के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए पटना यातायात पुलिस ने गांधी मैदान के चारों ओर व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध गुरुवार के अलावा 27 और 28 दिसंबर को भी प्रभावी रहेगा। गुरुवार को क्रिसमस के अवसर पर भारी भीड़ जुटने की संभावना है, जबकि शनिवार और रविवार को सरस मेला सहित अन्य आयोजनों के कारण गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में यातायात दबाव बढ़ने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है।


यातायात पुलिस के अनुसार दानापुर से गांधी मैदान की ओर आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को पुलिस लाइन की ओर मोड़ दिया जाएगा। वहीं, गायघाट से अशोक राजपथ होते हुए गांधी मैदान की ओर आने वाले वाहनों को कारगिल चौक से वापस गायघाट की ओर डायवर्ट किया जाएगा, ताकि गांधी मैदान के आसपास जाम की स्थिति न बने।


यातायात पुलिस की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि दानापुर से राजापुर पुल होते हुए आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को पुलिस लाइन तिराहा से पुनः दानापुर की ओर भेज दिया जाएगा। अशोक राजपथ पर गायघाट की ओर से गांधी मैदान आने वाले ऑटो को कारगिल चौक से डबल डेकर के पश्चिमी छोर के पास से मोड़कर वापस गायघाट की ओर भेजा जाएगा।


एग्जीबिशन रोड पर भी यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। यहां ऑटो और ई-रिक्शा भट्टाचार्या चौराहा से उत्तर गांधी मैदान की ओर नहीं जा सकेंगे। एसपी वर्मा रोड की ओर से गांधी मैदान की तरफ आने वाले ऑटो स्वामीनंदन तिराहा तक ही जाएंगे और वहां से बाटा मोड़ होते हुए वापस लौटेंगे।


इसके अलावा बुद्धमार्ग और छज्जूबाग से टीएन बनर्जी पथ पर ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस लाइन गेट नंबर-01 से बैंक रोड में भी ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री पर रोक रहेगी। मछुआ टोली से बारी पथ पर ठाकुरबाड़ी मोड़ तक ऑटो और ई-रिक्शा चल सकेंगे, लेकिन ठाकुरबाड़ी मोड़ से आगे उन्हें वापस लौटना होगा।


यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में ऑटो और ई-रिक्शा गांधी मैदान बाकरगंज की ओर नहीं जाएंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे तय किए गए रूट डायवर्जन का पालन करें, निजी वाहनों का कम से कम उपयोग करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें, ताकि त्योहारों और मेले के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।