ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

गांधी मैदान में 25 जनवरी तक 'NO ENTRY' : 128 CCTV कैमरे से रखी जाएगी नजर

पटना के गांधी मैदान में 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के तहत 11 से 25 जनवरी तक आम लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सुरक्षा के लिए 128 CCTV, 18 वॉच टावर और अस्थायी थाने लगाए गए हैं।

bihar
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी शुरू
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 26 जनवरी को पूरे देश में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होगा। जिसकी तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। शनिवार को पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम गांधी मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वरीय अधिकारियों के साथ गांधी मैदान में बैठक की और तैयारियों का जायजा लिया।


 पटना डीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 11 जनवरी से लेकर 25 जनवरी 2026 तक गांधी मैदान में नो एंट्री रहेगी। गणतंत्र दिवस समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। रविवार से 25 जनवरी तक आम लोगों का प्रवेश गांधी मैदान में वर्जित रहेगा। पटना डीएम ने बताया कि गांधी मैदान को 4 जोन में बांटा गया है। 


हर जोन की जिम्मेदारी अपर जिला दंडाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अफसरों को सौंपी गयी है। गांधी मैदान में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। गांधी मैदान और उसके आस-पास 128 सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं। 18 वॉच टावर, कंट्रोल रूम और अस्थायी थाने भी बनाए जाएंगे। 


उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 11 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक गांधी मैदान में परेड का रिहर्सल होगा। इस दौरान एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम, पानी और शौचालय की व्यवस्था गांधी मैदान में की गयी है। गणतंत्र दिवस समारोह में किसी तरह की दिक्कत ना आएं इसे लेकर आमलोगों के आवागमन को बंद किया गया है। अब 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन ही गांधी मैदान आमलोगों के लिए खोला जाएगा। 

पटना से सूरज की रिपोर्ट