ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

पटना फोरलेन पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने दो को कुचला; अब तक दो की मौत

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शादी को ऐसा दिन गुजरता ह

पटना फोरलेन पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने दो को कुचला; अब तक दो की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शादी को ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब ताजा मामला राजधानी पटना से निकलकर सामने आया है जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार , पटना फोरलेन एनएच 922 पर महाराजगंज गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने कई स्थानीय लोगों को रौंद दिया है। आरंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल बक्सर और भोजपुर जिले की सीमा पर स्थित है।


बताया जा रहा है कि, घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हुआ है जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।


वहीं, आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के पास हाईवे को जाम कर दिया है। ब्रह्मपुर थाने की पुलिस और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटे हैं। घटना सड़क की उत्तरी लेन में हुई है। कार में सवार लोग पटना की ओर जा रहे थे।


उधर, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में सवार एक परिवार दिल्ली से छठ के लिए घर लौट रहा था। इन लोगों को पटना जाना था। इसी बीच कार अनियंत्रित हो गई और हादसे को अंजाम दे दिया।