ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

अचानक जेल में पटना डीएम ने किया निरीक्षण, जेलर साहब मिले गायब, वेतन काटने का आर्डर

PATNA : डीएम चंद्र शेखर सिंह ने शनिवार को पटना सिटी के कई सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पटना सिटी उपकारा का भी दौरा क्या, जहां उपकारा छोड़कर

अचानक जेल में पटना डीएम ने किया निरीक्षण, जेलर साहब मिले गायब, वेतन काटने का आर्डर
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  डीएम चंद्र शेखर सिंह ने शनिवार को पटना सिटी के कई सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पटना सिटी उपकारा का भी दौरा क्या, जहां उपकारा छोड़कर वहां के जेलर ड्यूटी से गायब मिले. उपकारा में जेलर के साथ-साथ डॉक्टर भी गायब मिले. इसपर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया. 


पटना के डीएम सबसे पहले अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और उन्होंने परिसर स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अनुमंडल कार्यालय, RTPS काउंटर, लोक शिकायत निवारण कार्यालय, अवर निबंधन कार्यालय में कर्मियों का अटेंडेंस रजिस्टर चेक किया तो उन्होंने देखा कि 16 कर्मी गायब थे. उन कर्मियो के 1 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है.


अनुपस्थित कर्मियों में अनुमंडल कार्यालय के 10 कर्मी, लोक शिकायत निवारण कार्यालय के 4 कर्मी और रजिस्ट्री ऑफिस के 2 कर्मी थे. निरीक्षण में 8 कर्मी समय से पूर्व ही कार्यालय में उपस्थित पाए गए. उन कर्मियों की सरकारी कार्य के प्रति कर्तव्यबोध को देखते हुए DM ने कार्यस्थल पर ही उन 8 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.


DM ने RTPS काउंटर पर वितरण पंजी का प्रतिदिन संधारण करने, वितरण का समय निर्धारित करने और वितरण काउंटर संबंधी संकेत प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है. काउंटर पर मौजूद कर्मी द्वारा बताया गया कि जनवरी माह में कुल 67 आवेदन प्राप्त हुए हैं. DM जब फतुहा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पहुंचे तो वहां सर्वर की स्पीड की समस्या सामने आई. RTPS काउंटर के निरीक्षण के क्रम में उपस्थित कर्मी ने बताया कि आज सर्वर डाउन रहने के कारण RTPS का कार्य बाधित है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता