ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

Patna News: खुले नाले में गिरकर मासूम की मौत, बारात में आया था बच्चा

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बारात में शामिल होने आए एक चार वर्षीय मासूम शिवा की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई.

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बारात में शामिल होने आए एक चार वर्षीय मासूम शिवा की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई। यह घटना दानापुर नगर परिषद अंतर्गत सुल्तानपुर पुलिस चौकी के पास की है। स्थानीय निवासी भुलेटन राय अपने पड़ोसी की बारात में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ उनका चार वर्षीय बेटा शिवा भी ज़िद कर साथ चला गया। रास्ते में उन्होंने शिवा को एक गली के पास खुले नाले पर रखे स्लैब पर खड़ा कर दिया और खुद थोड़ी दूरी पर खड़ी बस को देखने चले गए। उसी दौरान शिवा का पैर फिसला और वह नाले में गिर गया। चूंकि आसपास बैंड-बाजा बज रहा था, शिवा की आवाज़ किसी ने नहीं सुनी और वह धीरे-धीरे नाले में बह गया।


जब भुलेटन वापस लौटे तो शिवा वहां नहीं मिला। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पहले खुद खोजबीन की, लेकिन जब देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला तो दानापुर थाना जाकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पूछताछ की और स्थानीय लोगों की मदद से नाले की तलाशी ली, जहां कुछ ही देर में शिवा का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।


घटना के बाद इलाके में गुस्से का माहौल फैल गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि दानापुर क्षेत्र में कई स्थानों पर नाले खुले हुए हैं, या फिर उनमें लगे स्लैब टूटे हुए हैं। लोगों ने नगर परिषद की घोर लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया और आक्रोशित प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और लोगों को शांत कराया। परिजनों ने बच्चा नाले में गिरा देखकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और सीधे अंतिम संस्कार कर दिया। स्थानीय लोग इस हादसे को लेकर बेहद आक्रोशित हैं और इलाके में नालों की खराब हालत पर सवाल उठा रहे हैं।


दानापुर नगर परिषद के नगर प्रबंधक अमरेन्द्र कुमार ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, यह एक बेहद दुखद घटना है। हमने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 जून तक क्षेत्र के सभी खुले नालों और टूटे स्लैब की मरम्मत पूरी की जाए। हालांकि, लोगों का कहना है कि यह हादसा प्रशासन की निष्क्रियता का परिणाम है, और अगर समय पर नाले ढंके होते, तो शिवा की जान बचाई जा सकती थी। यह घटना बुधवार की है।