ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

BIHAR CRIME : राजधानी में संदिग्ध स्थिति में मिला महिला का शव, विधायक आवास का गार्ड है पति

bihar crime : राजधानी पटना में संदिग्ध स्थिति में एक महिला का शव मिला है. महिला का शव एक कमरे से शव बरामद हुआ है महिला के गर्दन पर फंदे के निशान है...

BIHAR CRIME
bihar crime
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

bihar crime : बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक महिला का शव बरामद किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। साथ ही साथ यह भी पड़ताल में लगी हुई है कि यह महिला कौन है और कहां की रहने वाली है। 


जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना में संदिग्ध स्थिति में एक महिला का शव मिला है। महिला का शव एक कमरे से शव बरामद हुआ है। महिला के गर्दन पर फंदे के निशान है। घटना के बाद से महिला का पति मौके से फरार है। महिला का पति विधायक के घर का निजी गार्ड बताया जा रहा है। यह घटना कोतवाली थाना अंतर्गत पीएनटी कॉलोनी की है। 


वहीं, महिला की पहचान देर रात गुड्डी नाम की महिला का शव मिलने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है। किसी गार्ड ने ही पुलिस को कमरे में महिला का शव होने की खबर दी. पुलिस की मानें तो महिला का पति एक विधायक के घर पर गार्ड का काम करता है। पीएनटी कॉलोनी में ही वो किराए के मकान में रहता था। बकौल डीएसपी विधि व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद महिला के मायके वालों को उसकी मौत की खबर दे दी गई है। 


इधर, डीएसपी विधि व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव पलंग पर रखा था और उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस महिला के पति की तलाश कर रही है. पुलिस ने मृतका के पति के घर पर छापेमारी की गई है, जो फरार चल रहा है. हत्या और आत्महत्या के पहलू पर पुलिस की छानबीन जारी है। पुलिस अभी इस मामले में विस्तार से कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा।