ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान कैदी फरार, हथकड़ी सरकाकर पुलिस कर्मियों को दिया चकमा

पटना सिविल कोर्ट से चोरी के आरोपी सुरेंद्र कुमार उर्फ छोटू पेशी के दौरान हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। पुलिस तलाश में जुटी है।

Bihar
पीरबहोर थाने में शिकायत दर्ज
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया कैदी सुरेंद्र कुमार उर्फ छोटू फरार हो गया। सुरेंद्र नवादा जिले का रहने वाला है। चोरी के एक मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। जो पिछले 6 महीने से बेऊर जेल में बंद था।


 सोमवार को कोर्ट में पेशी के सिलसिले में सुरेंद्र को ACJM-4 कोर्ट में ले जाया जा रहा था। कोर्ट परिसर में पहुंचने के बाद, उसने कैदी वैन के पास अपनी चप्पल उतार दी और हथकड़ी सरकाते हुए फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस की टीम ने फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी। सुरेंद्र को लेकर आ रहे सिपाही ने पीरबहोर थाने में आवेदन दिया है। 


टाउन ASP-1 मोहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, लेकिन सर्च अभियान जारी है। गौरतलब है कि इससे पहले 18 जून को भी एक कैदी कोर्ट से फरार हो गया था। पालीगंज निवासी विकास नामक कैदी पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। 


शौच के बहाने बाथरूम गया और खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गया। बाथरुम के बाहर पुलिस कर्मी उसका इंतजार कर रहे थे जब काफी देर तक वो बाहर नहीं आया तब पुलिस कर्मियों ने बाथरुम का दरवाजा खोला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। कैदी खिड़की तोड़कर नौ दो ग्यारह हो गया। जिसके बाद पुलिस कर्मी ने पीरबहोर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। उस मामले में भी पुलिस की छानबीन जारी है और इस केस में भी पीरबहोर थाने की पुलिस जांच में जुटी है।