ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

Patna News: पटना में दंपति ने गंगा नदी में लगाई छलांग, लोगों ने पति को बचाया; तेज धार में बह गई पत्नी

Patna News: पटना के बाढ़ में घरेलू कलह से परेशान दंपति ने गंगा में छलांग लगा दी। लोगों ने पति को बचा लिया लेकिन पत्नी तेज धार में बह गई। NDRF महिला की तलाश में जुटी है।

​Patna News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना के बाढ़ में अलखनाथ घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक पति-पत्नी ने उफनती गंगा में छलांग लगा दी। पति-पत्नी के गंगा में छलांग लगाने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और पति को डूबने से बचा लिया लेकिन पत्नी गंगा की तेज धार में बह गई।


दोनों पति-पत्नी की पहचान नालंदा के पावापुरी के मोलदियार बीघा गांव के रहने वाले धीरज चौधरी और उनकी पत्नी मालती देवी के रूप में हुई है। धीरज चौधरी ने बताया कि उनका बड़ा बेटा दोनों पति-पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। उसने जमीन बेच दी थी और विरोध करने पर खाना पीना बंद कर दिया था जबकि छोटा बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है।


बेटे की प्रताड़ना से परेशान होकर पति-पत्नी घर छोड़कर बाढ़ पहुंचे थे। पिछले दो तीन दिन से दोनों भूखे भटक रहे थे और इसी दौरान दोनों ने गंगा में छलांग लगा दी लेकिन स्थानीय लोगों ने धीरज चौधरी को बचा लिया लेकिन उनकी पत्नी मालती देवी को नहीं बचाया जा सका। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम गंगा में लापता हुई महिला को तलाश कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता