ब्रेकिंग
16 साल तक जेल में सड़ता रहा शख्स, आखिर में निकला बेगुनाह... पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकारघरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़: चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायलबिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?16 साल तक जेल में सड़ता रहा शख्स, आखिर में निकला बेगुनाह... पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकारघरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़: चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायलबिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?

Bihar News: पीडीएस दुकानों के संचालक अब नहीं कर पाएंगे घोटाला, इस एप से होगी निगरानी

Bihar News: जहां अब जनसमस्या को दूर करने के लिए जन वितरण प्रणाली की दूकान में सभी दुकानों में दो से नौ सितंबर तक राज्यव्यापी विशेष निरीक्षण अभियान चलाने जा रही है।

Bihar News
Bihar News
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों से जुड़ीं यह अहम खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां अब जनसमस्या को दूर करने के लिए जन वितरण प्रणाली की दूकान में सभी दुकानों में दो से नौ सितंबर तक राज्यव्यापी विशेष निरीक्षण अभियान चलाने जा रही है। 


दरअसल, पीडीएस दुकानों में निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसकी रिपोर्ट खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने चौबीस घंटे में तलब की है, जिसके आधार पर दोषियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


विभाग ने निरीक्षण हेतु पीडीएस परख एप तैयार किया है, जिसमें दुकानों के निरीक्षण संबंधी ऑन द स्पाट रिपोर्ट भेजने की सुविधा है। प्रधान सचिव पंकज कुमार के निर्देश के मुताबिक सभी पीडीएस दुकानों में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी निरीक्षण अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।


यह निर्देश सभी जिलाधिकारियों को जारी किया गया है। निरीक्षण प्रक्रिया को बेहतर बनाने हेतु सभी जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को भी अपने संबंधित उप निदेशक (खाद्य) से समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। सभी जिलों की पीडीएस दुकानों का पंचायतवार रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत प्रतिदिन कम से कम दो पंचायतों की सभी दुकानों का निरीक्षण अनिवार्य है।


निर्देश में यह भी कहा गया है कि प्रत्येक पीडीएस दुकान में निरीक्षण के दौरान लाभुकों से बात करें। ताकि, लाभुकों को निर्धारित मात्रा एवं गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न ससमय मिलना सुनिश्चित हो सके। राज्य में 55,304 स्वीकृत पीडीएस दुकान हैं, जिनमें 49,381 कार्यरत हैं।