ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?

पटना सिटी में मिले कोरोना के 63 नए मरीज, खाजेकला एरिया आज होगा सील

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है. बुधवार को पटना में कुल में 86 कोरोना मरीज मिले हैं. जिसमें से 63 कोरोना पॉजिटिव पटना सिटी इलाके के रहने वाले हैं. पटना में कुल कोरोना म

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है. बुधवार को पटना में कुल में 86 कोरोना मरीज मिले हैं. जिसमें से 63 कोरोना पॉजिटिव पटना सिटी इलाके के रहने वाले हैं. पटना में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 821 पहुंच गई है.

खाजेकला में मिले 34 कोरोना मरीज

पटना सिटी के खाजेकला एरिया में ही सिर्फ 34 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. इसके अलावे सदर गली,किला रोड, पक्की गौरैया, मंगल तालाब, डंकाकूचा समेत कई इलाकों में नए मरीज मिले हैं. 

आज खाजेकला एरिया होगा सील

एक साथ 34 कोरोना मरीजों के मिलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि राजेश रोशन ने कहा कि आज इस एरिया को सील किया जाएगा.  इस इलाके में सुर्फ दूध, राशन, दवा समेत आवश्यक सामान की दुकानें ही खुली रहेगी,. बाकी दुकानें बंद रहेगी. बुधवार को बिहार में 217 नए कोरोना मरीज सामने मिले. इससे  साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10225 हो गई है. 


बिहार में अब तक 73 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 73 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 9 लोगों की मौत हुई है. दरभंगा और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है. इसके आलावा बेगूसराय, रोहतास  और नालंदा 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही भोजपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया,अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.

टैग्स