ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

पटनासिटी : खेल-खेल में कर दी फायरिंग, तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

PATNA CITY : बड़ी खबर राजधानी के पटनासिटी इलाके से है जहां उर्दू स्कूल के पास गोलीबारी में एक तीन वर्षीय बच्ची गम्भीर रूप में जख्मी हो गई है। मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र के उर्दू स्

पटनासिटी : खेल-खेल में कर दी फायरिंग, तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
First Bihar
2 मिनट

PATNA CITY : बड़ी खबर राजधानी के पटनासिटी इलाके से है जहां उर्दू स्कूल के पास गोलीबारी में एक तीन वर्षीय बच्ची गम्भीर रूप में जख्मी हो गई है। मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र के उर्दू स्कूल के पास की है जहां पर एक ऑटो में एक तीन वर्षीय बच्ची आयुषी खेल रही थी जिसको गोली लगी है।


घटना के बारे में लोगों ने जानकारी दी कि कुछ युवक वहां पर पहले से खड़े थे और खेल खेल में एक फायरिंग कर दी। गोली उस बच्ची के हथेली में जाकर लग गयी जो वहीं पास खड़े ऑटो में खेल रही थी। गोली लगने के बाद बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई।


बच्ची को इलाज़ के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती किया गया है। घटना के बाद से सभी युवक फरार बताए जा रहे है। हालांकि मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की। गोली चलाने वाले युवक कौन थे और उनके पास पिस्टल कहां से आई इस सभी मामले की जांच में पुलिस लग गयी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता