ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों का तांडव: उप मुखिया समेत दो लोगों को मारी गोली, गोलीबारी से इलाके में हड़कंपNEET-UG पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया फिर रिमांड पर, EOU ने की गहन पूछताछअयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को सौंपी गई कमानभागलपुर में गंगा का रौद्र रूप, तिनका-तिनका जोड़कर बनाया आशियाना... अब खुद तोड़ रहे लोगबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 27 एजेंडों पर लगी मुहरबिहार में अपराधियों का तांडव: उप मुखिया समेत दो लोगों को मारी गोली, गोलीबारी से इलाके में हड़कंपNEET-UG पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया फिर रिमांड पर, EOU ने की गहन पूछताछअयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को सौंपी गई कमानभागलपुर में गंगा का रौद्र रूप, तिनका-तिनका जोड़कर बनाया आशियाना... अब खुद तोड़ रहे लोगबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 27 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना में लाखों की चोरी: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, शादी में गया हुआ था पूरा परिवार

पटना के बेऊर थाना क्षेत्र के धनधनीचक में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर 50 हजार रुपये नकद और करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के बेऊर थाना क्षेत्र स्थित धनधनीचक इलाके में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए नकदी और लाखों रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली।


पीड़ित परिवार के मुताबिक, घटना के समय घर के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और करीब 50 हजार रुपये नकद के साथ-साथ सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी जा रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बेऊर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।