ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित

Patna News: पटना में अवैध खुदाई से मचा हड़कंप, 30 फीट गड्ढे से कई घरों हिल गई नींव; DM ने दिया जांच का आदेश

Patna News: बिहार के पटना स्थित बोरिंग रोड पर बिल्डर ने बिना नक्शा पास कराए 30 फीट गहरा गड्ढा खुदवाया. कई घरों की नींव हिल गई है. प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घरों को खाली कराया और जांच समिति गठित की.

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna News: राजधानी पटना के बोरिंग रोड चौराहे के पास शनिवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक निजी बिल्डर द्वारा अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण कार्य में 30 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया गया। इस गड्ढे के कारण आसपास के कई घरों के गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया, जिससे स्थानीय निवासी भयभीत हो गए।


सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपदा प्रबंधन के एडीएम डीपी शाही एवं एनडीआरएफ की टीम को रात में ही घटनास्थल पर भेजा। राहत व बचाव कार्यों के तहत एहतियातन आसपास के मकानों को खाली कराया गया। रविवार सुबह लगभग 8:30 बजे स्वयं जिलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।


स्थानीय लोगों ने बताया कि बोरिंग रोड चौराहे पर स्थित एक प्रसिद्ध मिठाई दुकान के ठीक पीछे बिल्डर ने अत्यंत संकरी जगह में दो-तीन घरों से सटाकर गहरा गड्ढा कर दिया, जिसमें बारिश के कारण पानी भर गया है। इससे नींव की मजबूती पर असर पड़ा और आसपास के भवनों के धंसने की आशंका बढ़ गई। कई मकानों में दरारें भी देखी गई हैं।


जिलाधिकारी ने बताया कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसलिए प्रभावित घरों को तत्काल खाली कराया गया है। साथ ही, आसपास की दुकानों और अन्य भवनों को भी चिह्नित कर वहां से लोगों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।


घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति में एडीएम (आपदा प्रबंधन), अपर नगर आयुक्त और सदर डीसीएलआर को शामिल किया गया है। समिति को यह जांचने का आदेश दिया गया है कि बिल्डर ने निर्माण कार्य में बिल्डिंग बायलॉज, आपदा प्रबंधन अधिनियम और अन्य संबंधित प्रविधानों का पालन किया है या नहीं।


डॉ. त्यागराजन ने स्पष्ट किया कि यदि बिल्डर द्वारा किसी प्रकार का उल्लंघन पाया गया, तो तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए अनुमंडल पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सतत अनुश्रवण करें, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


जिलाधिकारी ने नगर निगम और संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि वे पूरे शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का ऑडिट करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी प्रोजेक्ट्स में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं। जिन निर्माण स्थलों पर नियमों की अनदेखी हो रही है, उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी।