ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

बिहार में भारी बारिश के दौरान फटी धरती! 150 फीट तक दरार और 5 फीट तक बने गड्ढे, ग्रामीणों में दहशत

बिहटा के कोरहर गांव में मूसलधार बारिश के बाद धरती में गहरी दरारें और गड्ढे बन गए। 150 से 200 फीट तक फटी धरती से ग्रामीणों में डर का माहौल है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

Bihar
गांव में डर का माहौल
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना जिले में हुए मूसलधार बारिश के बाद जहां एक तरफ कई इलाके जलमग्न हो गये तो वहीं पटना से सटे बिहटा प्रखंड के कोरहर गांव में भारी बारिश के कारण कई जगह पर धरती फट गयी। 4 से 5 फीट तक गड्ढे हो गए साथ ही 150  से 200 फीट तक धरती में दरार आ गया। जिसके बाद गांव के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।


बिहटा में धरती फटने की सूचना गांव के लोगो ने पटना डीएम सहित स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद बिहटा अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर अंचल के कर्मचारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचकर जांच की और जांच रिपोर्ट अंचल अधिकारी को सौपा है।


इधर धरती फटने के बाद गांव के किसान जयविंद्र सिंह ने बताया कि ही इससे पहले भी तीन साल पहले इसी तरह धरती फटा था। गांव में और इस बार भी धरती फटा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को इस पर सोचना चाहिए कि गांव से 100 से 200 मीटर दूरी पर एयरफोर्स का बाउंड्री वॉल है और बिहटा एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार यही होना है। ऐसे में धरती फटा है। इस पर बिहार और केंद्र सरकार को इसकी खबर होनी चाहिए। 


इस घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर आस पास के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलने के बाद अंचल के कर्मचारी दरार को देखने के लिए मौके पर पहुंचे। हालांकि उन्होंने कहा कि पहले ऐसा नहीं था लेकिन आज ऐसा देखने को मिला।


वही स्थानीय ग्रामीण विनय कुमार सिंह ने बताया कि खेती करने में भी अब डर लग रहा है। इससे पहले भी गांव में इस तरह की घटना हो चुकी है। सरकार और प्रशासन से मांग है कि इसकी जांच की जाए आखिर ऐसा क्यों हो रहा है.. गांव की आबादी 1200 से 1500 लोगों की है। खेत में दरार आने की वजह से लोग काफी दहशत में हैं। 


बिहटा अंचल कार्यालय के कर्मचारी मनीष ने बताया कि अधिक गर्मी के बाद मूसलाधार बारिश होने की वजह से शायद ऐसा हुआ है। इसकी रिपोर्ट अंचलाधिकारी को सौंपा गया है। अब आपदा प्रबंधन विभाग को इसकी जानकारी दी जाएगी। जमीन में दरार क्यों हुआ यह जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

बिहार में भारी बारिश के दौरान फटी धरती! 150 फीट तक दरार और 5 फीट तक बने गड्ढे, ग्रामीणों में दहशत

बिहार में भारी बारिश के दौरान फटी धरती! 150 फीट तक दरार और 5 फीट तक बने गड्ढे, ग्रामीणों में दहशतबिहार में भारी बारिश के दौरान फटी धरती! 150 फीट तक दरार और 5 फीट तक बने गड्ढे, ग्रामीणों में दहशतबिहार में भारी बारिश के दौरान फटी धरती! 150 फीट तक दरार और 5 फीट तक बने गड्ढे, ग्रामीणों में दहशत

बिहार में भारी बारिश के दौरान फटी धरती! 150 फीट तक दरार और 5 फीट तक बने गड्ढे, ग्रामीणों में दहशत

बिहार में भारी बारिश के दौरान फटी धरती! 150 फीट तक दरार और 5 फीट तक बने गड्ढे, ग्रामीणों में दहशतबिहार में भारी बारिश के दौरान फटी धरती! 150 फीट तक दरार और 5 फीट तक बने गड्ढे, ग्रामीणों में दहशत

बिहार में भारी बारिश के दौरान फटी धरती! 150 फीट तक दरार और 5 फीट तक बने गड्ढे, ग्रामीणों में दहशत

टैग्स