ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोप

पटना की बेऊर जेल के पांच निलंबित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर बिना अनुमति जेल परिसर में प्रवेश, सरकारी रजिस्टरों से छेड़छाड़ और जेल सुरक्षा से समझौता करने के आरोप लगे हैं।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

पटना: बेऊर केंद्रीय कारा के पांच निलंबित अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जेल अधीक्षक की शिकायत पर बेऊर थाने में मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने बिना अनुमति जेल परिसर में प्रवेश किया और सरकारी रजिस्टरों व अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ की। उनके खिलाफ बिहार जेल मैनुअल के उल्लंघन और जेल की सुरक्षा एवं गोपनीयता से समझौता करने के भी आरोप लगाए गए हैं।


गौरतलब है कि 20 जून को हुई छापेमारी के दौरान बेऊर जेल में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं, जिसके बाद डिप्टी जेलर और असिस्टेंट जेलर समेत पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था।


पुलिस ने सभी आरोपित अधिकारियों को नोटिस भेजकर पूछताछ करने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।