ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Patna Airport Parking Charges Hike: पटना एयरपोर्ट पर पार्किंग हुई महंगी, अब कार-बस के लिए देना होगा कई गुना ज्यादा शुल्क

पटना एयरपोर्ट पर वाहन पार्किंग के नए शुल्क लागू कर दिए गए हैं। अब कार, एसयूवी, ऑटो, बस और ट्रक पार्क करने के लिए पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे। वहीं नेहरू पथ पर मेट्रो निर्माण के कारण ट्रैफिक व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

Patna Airport Parking Charges Hike: पटना एयरपोर्ट पर पार्किंग हुई महंगी, अब कार-बस के लिए देना होगा कई गुना ज्यादा शुल्क
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

पटना: राजधानी पटना में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। पटना एयरपोर्ट पर वाहन पार्किंग के नए नियम और शुल्क बुधवार से लागू कर दिए गए हैं। एयरपोर्ट पर अब कार, एसयूवी, बस और बड़े वाहनों की पार्किंग पहले के मुकाबले काफी महंगी हो गई है। नए पार्किंग शुल्क में कई श्रेणियों के वाहनों के लिए छह गुना तक बढ़ोतरी की गई है।

यात्रियों को अब एयरपोर्ट पर वाहन लेकर जाने से पहले नए शुल्क की जानकारी रखना जरूरी होगा, ताकि उन्हें अचानक ज्यादा भुगतान का सामना न करना पड़े। हालांकि बाइक और स्कूटी के लिए 30 मिनट तक का शुल्क पहले की तरह 10 रुपये ही रखा गया है।

30 मिनट तक पार्किंग के लिए नया शुल्क लागू

नए पार्किंग रेट के अनुसार, सात सीट तक वाली निजी कार और एसयूवी के लिए अब 20 रुपये की जगह 40 रुपये देने होंगे। वहीं सात सीट से ज्यादा वाली एसयूवी, ऑटो और निजी कारों के लिए शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये कर दिया गया है।बस, कोच और ट्रक जैसे बड़े वाहनों के लिए सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। पहले जहां इन वाहनों से 30 रुपये शुल्क लिया जाता था, वहीं अब इन्हें 200 रुपये पार्किंग शुल्क देना होगा।

दो घंटे तक रुकने पर भी बढ़ा शुल्क

एयरपोर्ट पर 30 मिनट से लेकर दो घंटे तक वाहन खड़ा करने वालों को भी अब ज्यादा भुगतान करना होगा। बाइक और स्कूटी के लिए शुल्क 15 रुपये रखा गया है।वहीं सात सीट तक की कार और एसयूवी के लिए अब 65 रुपये देने होंगे। पहले यह शुल्क 55 रुपये था। ऑटो, मिनी बस और सात सीट से अधिक वाली एसयूवी के लिए शुल्क 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये कर दिया गया है।बड़े वाहनों यानी बस, कोच और ट्रक के लिए शुल्क 70 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है।

पिक एंड ड्रॉप के लिए भी बदला नियम

पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों को लेने या छोड़ने जाने वाले लोगों के लिए भी नया नियम लागू किया गया है। अब एयरपोर्ट गेट में प्रवेश से लेकर बाहर निकलने तक पिक एंड ड्रॉप का समय घटाकर सिर्फ 9 मिनट कर दिया गया है।ओला, उबर और अन्य कैब सेवाओं से एयरपोर्ट के अराइवल या डिपार्चर एरिया तक पहुंचने पर 55 रुपये शुल्क देना होगा। इस शुल्क में जीएसटी भी शामिल रहेगा। एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्क में यह बदलाव करीब पांच साल बाद किया गया है।

नेहरू पथ पर भी बदलने वाला है ट्रैफिक सिस्टम

पटना एयरपोर्ट के साथ-साथ राजधानी के प्रमुख मार्ग नेहरू पथ पर भी यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। पटना मेट्रो निर्माण कार्य के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आ रही थी।अब नेहरू पथ को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया गया है। बुधवार को चिड़ियाखाना गेट नंबर-1 के पास डिवाइडर हटाए गए और यू-टर्न बंद कर दिए गए। इसके अलावा कुछ सरकारी भवनों की चहारदीवारी भी हटाई जाएगी।

सड़क चौड़ी करने के लिए हटाए जा रहे डिवाइडर और बाउंड्री

अधिकारियों के मुताबिक, मेट्रो निर्माण के कारण कई जगह सड़क की चौड़ाई करीब 10 फीट तक कम हो गई है। इसी समस्या को दूर करने के लिए सड़क विस्तार का फैसला लिया गया है।चिड़ियाखाना गेट नंबर-1 से विकास भवन तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इससे वाहन चालकों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। पथ निर्माण विभाग की टीम ने पहले सड़क की मापी की थी। इसके आधार पर डिवाइडर हटाने और यू-टर्न बंद करने की कार्रवाई शुरू की गई है। अधिकारियों का कहना है कि इससे सड़क करीब पांच फीट तक चौड़ी हो जाएगी।

15 अगस्त तक पूरा हो सकता है काम

नेहरू पथ चौड़ीकरण का काम तेजी से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, 15 अगस्त तक सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा हो सकता है। इसके बाद वाहनों के परिचालन के लिए नई व्यवस्था लागू की जाएगी।नगर विकास एवं आवास विभाग, पथ निर्माण विभाग और परिवहन विभाग के बीच सहमति के बाद ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा।

व्यावसायिक वाहनों के लिए नया रूट तैयार

नई व्यवस्था लागू होने के बाद आयकर गोलंबर से आगे नेहरू पथ पर व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। ऑटो, ई-रिक्शा और सिटी बसों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा।व्यावसायिक वाहन अब वीरचंद पथ होते हुए हार्डिंग रोड की ओर जाएंगे। वहां से पीर अली पथ के रास्ते एयरपोर्ट-शेखपुरा रोड या जगदेव पथ की ओर जा सकेंगे।वहीं सगुना मोड़ से डाकबंगला जाने वाले व्यावसायिक वाहन जगदेव पथ या शेखपुरा मोड़ होकर एयरपोर्ट रोड की तरफ जा सकेंगे। पटना में एयरपोर्ट पार्किंग शुल्क बढ़ने और नेहरू पथ पर ट्रैफिक बदलाव से आम यात्रियों और वाहन चालकों पर सीधा असर पड़ेगा। प्रशासन का दावा है कि इन बदलावों का उद्देश्य शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना और यात्रियों को सुगम सफर उपलब्ध कराना है।