ब्रेकिंग
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकार

बेगूसराय : शराबी पति हर रोज करता था पत्नी की पिटाई, तंग आकर पत्नी ने किया पुलिस को फोन, दारू के नशे में झूमते हुए धराया

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक पत्नी ने पुलिस को फोन कर अपने ही पति की शिकायत की, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शराबी पति को नशे में झूमते हुए गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद उसे जेल भ

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक पत्नी ने पुलिस को फोन कर अपने ही पति की शिकायत की, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शराबी पति को नशे में झूमते हुए गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है. 

मामला नगर थाना इलाके के अशोकनगर पोखरिया गांव की है, जहां का रहने वाला पिंटू पासवान उर्फ सुशांत अक्सर शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था. 

पत्नी जब भी  शराब पीने से मना करती तो वह उसकी जमकर पिटाई कर देता. कई बार समझाने के बावजूद भी जब पिंटू ने शराब नहीं छोड़ा तो आखिरकार पति से तंग आकर पत्नी ने नगर थाना में इसकी शिकायत की. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे की हालत में पिंटू को अरेस्ट कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल टेस्ट कराया तो उसमें शराब की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता