ब्रेकिंग
दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦ मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला: निलंबित तीनों क्लर्क के खिलाफ 'कानूनी कार्रवाई' के आदेश, एप्रुवर तत्कालीन DPO साहेब आलम की भूमिका पर सवाल...✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦ मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला: निलंबित तीनों क्लर्क के खिलाफ 'कानूनी कार्रवाई' के आदेश, एप्रुवर तत्कालीन DPO साहेब आलम की भूमिका पर सवाल...

पति के सामने सहेली संग भागी पत्नी, पुलिस ने पकड़ा तो बोली..साथ जियेंगे साथ मरेंगे..हम ना जमाने से डरेंगे

JAMUI: साथ जीने और साथ मरने की कसमें अक्सर प्रेमी जोड़े खाते हैं लेकिन जमुई में दो सहेली एक दूसरे से इतना प्यार करती है कि दोनों एक दूसरे के बगैर नहीं रह सकती। एक की शादी भी ह

पति के सामने सहेली संग भागी पत्नी, पुलिस ने पकड़ा तो बोली..साथ जियेंगे साथ मरेंगे..हम ना जमाने से डरेंगे
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

JAMUI: साथ जीने और साथ मरने की कसमें अक्सर प्रेमी जोड़े खाते हैं लेकिन जमुई में दो सहेली एक दूसरे से इतना प्यार करती है कि दोनों एक दूसरे के बगैर नहीं रह सकती। एक की शादी भी हो चुकी है। एक दिन तो ऐसा हुआ कि पति के साथ वह रेस्टूरेंट खाना खाने के लिए गयी जहां उसकी सहेली भी आ पहुंची। फिर क्या था पति को छोड़ वो सहेली के साथ बैठ गयी और कुछ देर बाद सहेली के साथ फरार हो गयी और उसका पति यह सब देखता रह गया। उसे क्या मालूम की इनके बीच क्या कुछ चल रहा है। 


उसे लगा कि सहेली के साथ किसी काम से गई होगी लेकिन जब लौटकर नहीं आई तब इस बात एहसास हुआ कि वो उस सहेली से प्यार करती है और उसी के साथ भाग गयी है। यह अजीबोगरीब मामला बिहार के जमुई जिले में सामने आया है। जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक युवती का दिल उसकी सहेली पर आ गई। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करने लगे। साथ जीने मरने तक की कसमें खा ली और एक दिन पति के सामने ही युवती अपनी सहेली के साथ नौ दो ग्यारह हो गयी। 


युवती अपनी सहेली के साथ जमुई से भागकर धनबाद पहुंच गयी। पत्नी के भागने के बाद पति ने थाने में इस बात की शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए टाउन थाना पुलिस ने दोनों को धनबाद से बरामद किया। युवती जमुई के लछुआर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर नीमा गांव निवासी सुरेंद्र रावत की पुत्री करिश्मा कुमारी है। जिसकी शादी झाझा में हुई थी। करिश्मा का आरोप है कि पति और ससुरालवाले टार्चर करता है। वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है वो अपनी सहेली के साथ जिन्दगी गुजारेगी। वही उसकी सहेली बरहट थाना क्षेत्र के गूगलडी गांव निवासी रामबली तुरी की पुत्री आदित्य मेघा है। दोनों के पिता धनबाद में नौकरी करते हैं। 


दोनों युवती धनबाद में ही पढ़ाई करती थी। कंप्यूटर क्लास के दौरान 2 वर्ष पूर्व दोनों की मुलाकात हुई थी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। एक साल पहले भी दोनों युवती धनबाद से फरार हो गई थी। उसके बाद धनबाद पुलिस द्वारा दोनों को बरामद कर परिवार वालों को सौंप दिया गया था। बता दें कि इसी साल फरवरी में करिश्मा के परिजन ने झाझा के पुरानी बाजार निवासी संदीप कुमार से उसकी शादी कर दी थी। 


कुछ दिन तक करिश्मा पति के साथ रही शादी के एक माह बाद वह अपनी दोस्त राखी से फोन पर बात करने लगी। 2 माह पहले राखी कुमारी घूमने के लिए जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के बौधवन तालाब स्थित जंगल सफारी रेस्टोरेंट में गई थी उस समय करिश्मा भी अपने पति के साथ वहां पहुंची और राखी के साथ पति के सामने भाग गई इसके बाद पति द्वारा टाउन थाना में पत्नी के अपहरण का आरोप राखी कुमारी पर लगाकर एफ आई आर दर्ज कराया गया था।


जमुई से भागने के बाद दोनों धनबाद में एक किराए के मकान में रह रही थी। यह मकान मालिक के घर में खाना बना कर ही अपना गुजर बसर कर रही थी करिश्मा ने बताया कि उन्हें घरवालों व ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था वह राखी से प्यार करती है और राखी के साथ ही रहना चाहती है।राखी की माने तो उसने शादी नहीं की है और ना ही शादी करना चाहती है। इस संबंध में है जमुई एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि एक युवती के परिजन द्वारा दूसरी युवती पर अपहरण कराने का मुकदमा दर्ज कराया गया था दोनों युक्ति को धनबाद से पुलिस ने बरामद कर लिया है दोनों एक साथ रहने की बात कर रही है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता