ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

पैसेंजर ट्रेन पर उपद्रवियों ने किया पथराव, मची अफरा-तफरी, कई यात्री घायल

SAMASTIPUR: समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड स्थित रामभद्रपुर स्टेशन पर खड़ी सवारी गाड़ी में उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। जिसके कारण ट्रेन में बैठे आधा दर्जन यात्री घायल हो गये। पथराव की घट

पैसेंजर ट्रेन पर उपद्रवियों ने किया पथराव, मची अफरा-तफरी, कई यात्री घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड स्थित रामभद्रपुर स्टेशन पर खड़ी सवारी गाड़ी में उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। जिसके कारण ट्रेन में बैठे आधा दर्जन यात्री घायल हो गये। पथराव की घटना से ट्रेन में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना से डरे यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। 


वही कुछ यात्रियों ने उपद्रवियों का पीछा किया और एक को पकड़ लिया। जिसे लोगों ने आरपीएफ के हवाले कर दिया है। जिसके बाद आरपीएफ ने मामला दर्ज किया और मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पकड़े गये उपद्रवी से पूछताछ की जा रही है। जिसकी निशानदेही पर आरपीएफ और जीआरपी अन्य उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। 


बता दें कि उपद्रवियों ने जयनगर-समस्तीपुर सवारी गाड़ी पर पथराव किया था। हायाघाट स्टेशन पर इस ट्रेन में उपद्रवी सवार हुए थे। ट्रेन की बोगी में बदमाशों के बीच मारपीट हुई थी। जिसके बाद सभी रामभद्रपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गये और ट्रेन पर पथराव करने लगे। पथराव से इस दौरान कई यात्री घायल हो गये जिन्हें प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल आरपीएफ और जीआरपी मामले की छानबीन में जुटी है।