ब्रेकिंग
तमिलनाडु में रेप के बाद 3 साल की बच्ची की मौत, बिहार का रहने वाला आरोपी गिरफ्तारप्रिंस यादव की मां का बड़ा आरोप: मेरा बेटा नशा नहीं करता था, खान सर ने बर्बाद कर दिया हमारा परिवारसम्राट चौधरी के बंगला में रहेंगे निशांत कुमार, सरकार ने 5 देशरत्न मार्ग वाला आवास अलॉट कियाभाई से पहले जेल में मेरी हत्या की रची गई थी साजिश, रोते हुए बोले रौशन आनंद..खान के दोनों गार्ड ने अंजाम भुगतने की बेऊर में दी थी धमकी लालू-राबड़ी-तेजस्वी और मीसा भारती के बाद तेज प्रताप यादव ने भी लौटाई सुरक्षा, कहा- कोई अप्रिय घटना हुई तो जवाबदेही सरकार की होगीतमिलनाडु में रेप के बाद 3 साल की बच्ची की मौत, बिहार का रहने वाला आरोपी गिरफ्तारप्रिंस यादव की मां का बड़ा आरोप: मेरा बेटा नशा नहीं करता था, खान सर ने बर्बाद कर दिया हमारा परिवारसम्राट चौधरी के बंगला में रहेंगे निशांत कुमार, सरकार ने 5 देशरत्न मार्ग वाला आवास अलॉट कियाभाई से पहले जेल में मेरी हत्या की रची गई थी साजिश, रोते हुए बोले रौशन आनंद..खान के दोनों गार्ड ने अंजाम भुगतने की बेऊर में दी थी धमकी लालू-राबड़ी-तेजस्वी और मीसा भारती के बाद तेज प्रताप यादव ने भी लौटाई सुरक्षा, कहा- कोई अप्रिय घटना हुई तो जवाबदेही सरकार की होगी

शादी टूटने के बाद युवक था परेशान? आम के बगीचे में संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया क्षेत्र से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों के बयान और शुरुआती...

शादी टूटने के बाद युवक था परेशान? आम के बगीचे में संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. लौरिया प्रखंड के देवराज बंसवरिया गांव के पास आम के बगीचे में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. बताया जा रहा है कि युवक की शादी टूटने के बाद वह काफी तनाव में था, हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है.


मृतक की पहचान शनिचरी थाना क्षेत्र के रसूलपुर मठिया गांव निवासी कोदई नट के बेटे अल्तम नट (27 वर्ष) के रूप में हुई है. अल्तम पिछले कुछ समय से देवराज बंसवरिया गांव के पास तंबू लगाकर अपने परिवार के साथ रह रहा था. वह आसपास के इलाकों में आम तोड़ने का काम करता था.


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के दक्षिण स्थित आम के बगीचे में एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा. इसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.


सूचना मिलते ही लौरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं.


मृतक के पिता कोदई नट ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपने बड़े बेटे के ससुराल गए हुए थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनका छोटा बेटा अल्तम बंसवरिया गांव के पास आम के पेड़ से लटका हुआ मिला है.


परिजनों के अनुसार अल्तम रविवार शाम आम तोड़कर घर लौटा था. उसकी बहन निशा कुमारी ने बताया कि घर आने के बाद वह काफी गुस्से में था. उसने खाना भी नहीं खाया और कुछ देर बाद घर से बाहर निकल गया.


जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान कुछ दूरी पर आम के पेड़ से गमछे के सहारे उसका शव लटका मिला. परिजनों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.


ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि अल्तम की शादी तय हो चुकी थी, लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया था. बताया जा रहा है कि शादी की बातचीत आगे बढ़ चुकी थी और लड़की पक्ष को परंपरा के अनुसार नेग की राशि भी दी गई थी. इसके बाद शादी टूटने से युवक काफी परेशान रहने लगा था.


हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि परिजनों की ओर से नहीं की गई है. परिवार ने पुलिस को दिए आवेदन में युवक द्वारा खुद ऐसा कदम उठाने की बात कही है.


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी.


लौरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.