ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ बुजुर्ग को अंतिम विदाई, पिता की आखिरी इच्छा को बेटे ने किया पूरा

Bihar News: पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में छठू पटेल की अंतिम यात्रा अनोखी रही। पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए बेटे ने ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और आर्केस्ट्रा के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Bihar News
अंतिम यात्रा में आर्केस्ट्रा डांस
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र के डबरिया मकरीटोला गांव में एक बुजुर्ग की अंतिम यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है। मृतक छठू पटेल की अंतिम विदाई सामान्य अंतिम यात्राओं से अलग रही। परिजनों ने ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और आर्केस्ट्रा के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान आर्केस्ट्रा कलाकारों ने डांस की प्रस्तुति भी दी।



जानकारी के अनुसार, छठू पटेल के निधन के बाद जब उनकी अंतिम यात्रा निकली तो आगे शवयात्रा चल रही थी, जबकि पीछे आर्केस्ट्रा और गाजे-बाजे की प्रस्तुति होती रही। ढोल-नगाड़ों की आवाज के बीच निकली इस अनोखी अंतिम यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। देखते ही देखते यह अंतिम यात्रा इलाके में चर्चा का विषय बन गई।



बताया जा रहा है कि अंतिम यात्रा के दौरान आर्केस्ट्रा में कलाकारों ने डांस की प्रस्तुति दी। इस पूरे आयोजन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस अलग तरह की अंतिम विदाई को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।



मृतक के पुत्र मुकेश पटेल ने बताया कि उनके पिता की इच्छा थी कि उनकी अंतिम विदाई के समय परिवार और परिचित केवल गम में न डूबें, बल्कि उनकी अंतिम यात्रा उत्सव और खुशी के माहौल में निकाली जाए। पिता की इसी अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए परिवार ने उनकी शवयात्रा में ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे और आर्केस्ट्रा का आयोजन कराया।



परिजनों का कहना है कि पिता की अंतिम इच्छा उनके लिए सर्वोपरि थी। इसलिए उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उन्हें उसी अंदाज में विदाई दी गई, जैसा वह अपने लिए चाहते थे। वहीं, डबरिया मकरीटोला से निकली यह अनोखी अंतिम यात्रा अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता