ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

वाल्मीकि बस के मैनेजर बुलेट श्रीवास्तव को बेतिया में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH एडमिट

BETTIAH : बेतिया में अपराधियो के हौसले बुलंद है यही कारण अपराधी क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इस बार अज्ञात अपराधियो ने वाल्मिकी बस के मैने

वाल्मीकि बस के मैनेजर बुलेट श्रीवास्तव को बेतिया में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH एडमिट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH :  बेतिया में अपराधियो के हौसले बुलंद है यही कारण अपराधी क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इस बार अज्ञात अपराधियो ने वाल्मिकी बस के मैनेजर को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भाग निकले।


गोली लगने से बस मैनेजर बुरी तरह से घायल हो गया। आनन - फानन में परिजन उन्हें बेतिया जीएमसीएच अस्पताल ले गए जहां इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात अपराधियो द्वारा चलाई गईं है। गोली पेट और छाती में लगी हैं। घायल की पहचान  नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरामन पट्टी बैकुंठवा निवासी पारस श्रीवास्तव के पुत्र प्रकाश रौशन उर्फ बुलेट श्रीवास्तव के रुप में हुईं है। बताया जा रहा हैं कि घायल प्रकाश रौशन उर्फ बुलेट श्रीवास्तव घर से किसी काम से बैकुंठवा चौक पर आए थे। चौक से घर लौटने के क्रम में शिव मन्दिर के आगे बगीचा के पास अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।


घटना की सुचना मिलते ही मौके पर  पहुंची नौतन थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मौके वारदात से पुलिस ने खोखा बरामद किया है। अपराधियों की पहचान में पुलिस जुटी है।