ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शादी में आए चार बच्चे नदी में डूबे, तीन की मौत; एक की तलाश जारी

EAST CHAMPARAN : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है। यहां एक शादी समारोह में आए चार बच्चे गंडक नदी में डूब गए। इनमें से तीन बच्चों की मौत हो गई। इसमे

शादी में आए चार बच्चे नदी में डूबे, तीन की मौत; एक की तलाश जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

EAST CHAMPARAN : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है। यहां एक शादी समारोह में आए चार बच्चे गंडक नदी में डूब गए। इनमें से तीन बच्चों की मौत हो गई। इसमें तीन के शव निकाले जा चुके हैं जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। यह घटना अरेराज के गोविंदगंज थाना इलाके में सरेया गांव की बताई जा रही है। मरने वालों में एक किशोरी भी शामिल है।


वहीं, मृतकों की पहचान गोविंदगंज के सरेया गांव निवासी शिबू कुमारी (19), सुगौली के सेनवरिया गांव के मुरारी कुमार (17) और यूपी के कुशीनगर के तरैया की रहने वाली आशा कुमारी (16) के रूप में हुई है। आशा का सात साल का भाई शिवम अभी लापता है। यह गोविंदगंज में शादी समारोह में आए चार बच्चे गंडक नदी में नहाने के दौरान डूब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई है। एक अन्य की तलाश जारी है।


बताया जा रहा है कि, शादी समारोह 9 मई को था। इसके बाद अधिकांश रिश्तेदार अपने घरों को लौट गए और कुछ यहीं रुक गए। सोमवार को 10-12 लोग गंडक दियारा में सैर सपाटे के लिए निकले। तभी वे नदी में उतरकर स्नान करने लगे। उसी दौरान बच्चों के डूबने की घटना हुई। सभी एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में गहरे पानी में समा गए और चार लोग डूब गए हैं। 


उधर, एसडीएम अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि तीन शवों को बरामद कर लिया गया है। लापता बच्चे की तलाश जारी है। सरेया गांव में अमावस्या सहनी के यहां शादी में यूपी से लोग आए थे। गांव के समीप गंडक नदी में बच्चे नहाने चले गए। इस दौरान चारों डूब गए। सूचना पर गांव के लोग पहुंचे तो सभी लापता मिले। लोगों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसडीआरएफ की टीम ने पांच घंटे के सर्च अभियान के बाद शवों को बरामद किया।