ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भीषण सड़क हादसे में मैट्रिक के 2 परीक्षार्थी जख्मी, एक की मौत, ड्राइवर समेत 6 घायल

WEST CHAMPARAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पश्चिमी चंपारण से जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. इस घटना में मैट्रिक के 2 परीक्षार्थी समेत 6 लोग जख्

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

WEST CHAMPARAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पश्चिमी चंपारण से जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. इस घटना में मैट्रिक के 2 परीक्षार्थी समेत 6 लोग जख्मी हो गए हैं. जख्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज इलाके की है. जहां गौनाहा से नरकटियागंज आ रही एक ऑटो सड़क हादसे का शिकार हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक बाइक से टकराने के बाद ऑटो सड़क पलट गई. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि मैट्रिक का एग्जाम देकर लौट रहे 2 परीक्षार्थी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मियों को इलाज के लिए नरकटियागंज पीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


इस हादसे में ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है. मृतक की पहचान गौनाहा के परसा गांव के रहने वाले इदरीश कुमार (60) के रूप में की गई है. मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. घायलों में मैट्रिक की दोनों परीक्षार्थियों की पहचान प्रियंका कुमारी और ममता कुमारी के रूप में की गई है.