ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

बेतिया में पुलिस की गाड़ी ने छठ पर्व की खरीदारी कर रही तीन महिलाओं को रौंदा, 1 की मौके पर मौत, 2 की हालत नाजुक

BETIYA : बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस की गाड़ी ने तीन महिलाओं को रौंद दिया. इस हादसे में एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BETIYA : बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस की गाड़ी ने तीन महिलाओं को रौंद दिया. इस हादसे में एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, दोनों महिलाओं का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.


घटना नरकटियागंज बेतिया मुख्य मार्ग के कोइरगांवा चौक के पास की है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी हैं.


बताया जाता है कि तीनों महिलाएं छठ पर्व के लिए चौक के किनारे से दउरा खरीद रही थी. तभी नरकटियागंज से पुलिस लाइन की खराब गाड़ी को टोचन कर के लाया जा रहा था. चौक के पास पहुंचते ही पुलिस की गाड़ी की स्टेरिंग खराब हो गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर तीन महिलाओं को रौंदते हुए सड़क किनारे रुक गई. इस हादसे में एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.