ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

रील्स के चक्कर में तीन छात्र नदी में डूबे, दो की मौत;इलाके में मातम का माहौल

NARKATIYAGANJ : बिहार में पश्चिमी चंपारण से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां नरकटियागंज के बसंतपुर गांव में करताहा नदी में चार छात्र रील्स बनाने के चक्कर में डूब गए।

रील्स के चक्कर में तीन छात्र नदी में डूबे, दो की मौत;इलाके में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NARKATIYAGANJ : बिहार में पश्चिमी चंपारण से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां नरकटियागंज के बसंतपुर गांव में करताहा नदी में चार छात्र रील्स बनाने के चक्कर में डूब गए। इसमें दो किशोर सचिन कुमार (15) और प्रिंस कुमार (16) नदी में डूब गए। ग्रामीण गोताखोरों ने साढ़े चार घंटे के प्रयास के बाद शव निकाला। एक किशोर अंकित पांडे बच गया जबकि चौथा किशोर हिमांशु कुमार तैरना नहीं जानता था इसलिए उसने छलांग नहीं लगाई।


जानकारी के अनुसार, नरकटियागंज के बसंतपुर गांव के पास करताहा नदी में छलांग लगाकर रील्स बनाने गए चार छात्रों में तीन नदी में डूब गए, जिसमें दो किशोरों की मौत हो गई है। ग्रामीण गोताखोरों के करीब 4:30 घंटे के प्रयास के बाद डूबे दोनों किशोरों का शव करीब 11 बजे रात को नदी से निकाला गया। मृत किशोरों की पहचान छरदवाली तिवारी टोला के निवासी सचिन कुमार (15) पिता मोहन यादव और प्रिंस कुमार (16) पिता जयप्रकाश सिंह के रूप में की गई है।


जबकि, उन्हें बचाने गया तीसरा किशोर अंकित पांडे 16 पिता रिंटू पांडेय जैसे तैसे नदी से निकला। उसकी भी हालत काफी खराब थी। उसका स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है, जबकि चौथा किशोर हिमांशु कुमार (15) पिता मोहन सिंह तैरना नहीं जानता था। इसलिए उसने नदी में छलांग नहीं लगाई। हालांकि  शाम करीब 6 बजे घटना के बाद वह काफी डरा सहमा था और कहीं जाकर छुप गया।


वहीं, ग्रामीणों को घटना की सूचना मिली तो लोग दौड़े हुए घटनास्थल पहुंचे। साठी थानाध्यक्ष धीरज कुमार के साथ पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे। नदी में डूबे दोनों किशोर की तलाश ग्रामीण कर रहे थे। इस दौरान घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर ग्रामीण गोताखोरों ने उनका शव निकाला। दोनों किशोरों का शव देखकर उनके स्वजनों में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। 


उधर, पुलिस और ग्रामीणों का कहना है कि गांव के चारो किशोर रील्स बनाने के लिए नदी के तट पर गए थे। बारी-बारी छलांग लगाकर रील्स बना रहे थे। इस क्रम में सचिन कुमार और प्रिंस कुमार तट से नदी में छलांग लगाए। वहां गहराई अधिक थी। थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को सूचना देते हुए एसडीआरएफ को भी सूचना दी। लेकिन ग्रामीणों ने अपने प्रयास को जारी रखा था और चंद घंटे बाद उन डूबे किशोरों को नदी से निकाला, जिनकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि रील्स बनाने के क्रम में दोनों किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा जा रहा है।