ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

रंगीन मियाज डायरेक्टर की शिकायत, लेडी टीचर को बोलता था .. हमेशा काम ही करती रहोगी तो प्यार कब करोगी, पहले KISS करो उसके बाद ...

BETTIAH : बिहार में आए दिन कुछ न कुछ अजीबो- गरीब मामला निकल कर सामने आता रहता है। अब एक ताजा मामला बेतिया से निकल कर सामने आया है। जहां एक लड़की ने अपने साथ छेड़खानी का इस अंदाज

रंगीन मियाज डायरेक्टर की शिकायत, लेडी टीचर को बोलता था .. हमेशा काम ही करती रहोगी तो प्यार कब करोगी, पहले KISS करो उसके बाद ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BETTIAH : बिहार में आए दिन कुछ न कुछ अजीबो- गरीब मामला निकल कर सामने आता रहता है। अब एक ताजा मामला बेतिया से निकल कर सामने आया है। जहां एक लड़की ने अपने साथ छेड़खानी का इस अंदाज में शिकायत की है वो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस टीचर ने अपनी शिकायत में लिखा है कि, उसको साथ काम करने वाले एक युवक ने यह बोल कर छेड़खानी करता है कि, हमेशा काम ही करती रहोगी तो प्यार कब करोगी, पहले किस करो फिर काम पर ध्यान देना। 


दरअसल, बेतिया के एक स्कूल में पढ़ाने वाली एक लेडी टीचर ने पुलिस से  छेड़खानी की शिकायत की है। सबसे बड़ी बात है कि टीचर जिस स्कूल में पढ़ाती है उसी के डायरेक्टर पर उसने यह आरोप लगाया है। टीचर पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के एक गांव की रहने वाली है। पुलिस को आवेदन देकर नरकटियागंज के रहने वाले स्कूल के संचालक अफरोज अख्तर पर छेड़खानी और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 


इस टीचर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि, वह दार्जिलिंग जिले की रहने वाली है। वो सात महीने से शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदिया चौक पर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में मैनेजमेंट का काम देखती है। इसी दौरान स्कूल का निदेशक अफरोज अख्तर हमेशा उसके साथ गलत करने की कोशिश करता है।  स्कूल में ही एक दिन उसने उसका हाथ पकड़ लिया था। इतना ही नहीं विरोध करने पर डराता है और धमकी भी देता है। कहता है कि स्कूल पर ही ध्यान दोगी तो मुझसे प्यार कब करोगी पहले किस करो फिर काम धंधा पर ध्यान दो। 


इसके आगे टीचर ने यह भी बताया है कि वह अफरोज की इस हरकत से मेंटली परेशान है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि एक स्कूल के निदेशक अफरोज अख्तर के खिलाफ शिकायत लेकर एक शिक्षिका आई थी। समस्या को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के लिए शिकारपुर थाने को भेज दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।