ब्रेकिंग
खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद… देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात✦CM सम्राट का बड़ा एक्शन, सरकार को चुनौती देने वाले 8 CO समेत 15 अफसरों को किया सस्पेंड✦125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने के लिए SMS भेजेगी बिहार सरकार… इस दिन से शुरू होगा अभियान✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद… देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात✦CM सम्राट का बड़ा एक्शन, सरकार को चुनौती देने वाले 8 CO समेत 15 अफसरों को किया सस्पेंड✦125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने के लिए SMS भेजेगी बिहार सरकार… इस दिन से शुरू होगा अभियान✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका

मोटरसाइकिल की किस्त के लिए नवविवाहिता की पिटाई, गंभीर हालत में जीएमसीएच में भर्ती

पश्चिम चंपारण के रामनगर में बाइक की किस्त के पैसे मायके से नहीं मिलने पर नवविवाहिता साबिया खातून से मारपीट का आरोप लगा है। घायल महिला का बेतिया जीएमसीएच में इलाज जारी है।

बिहार न्यूज
जान से मारने की धमकी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण के रामनगर में बाइक की किस्त को लेकर एक नवविवाहिता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मायके से किस्त की रकम नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल उसका इलाज बेतिया स्थित जीएमसीएच में चल रहा है।


घायल महिला की पहचान साबिया खातून के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, करीब एक साल पहले साबिया की शादी साहेब मियां के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार घरेलू सामान, आभूषण और दो लाख रुपये नकद दिए थे। लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाने लगा।


परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने किस्त पर मोटरसाइकिल खरीदी थी। इसके बाद बाइक की किस्त चुकाने के लिए साबिया के मायके वालों पर लगातार पैसे देने का दबाव बनाया जा रहा था। मायके पक्ष ने जब रकम देने में असमर्थता जताई तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर साबिया की बेरहमी से पिटाई की गई और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।


घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग डाईनमरवा गांव पहुंचे और घायल साबिया को रामनगर अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया।


वहीं, रामनगर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की गश्ती टीम ने महिला को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया था। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट