ब्रेकिंग
खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद… देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात✦CM सम्राट का बड़ा एक्शन, सरकार को चुनौती देने वाले 8 CO समेत 15 अफसरों को किया सस्पेंड✦125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने के लिए SMS भेजेगी बिहार सरकार… इस दिन से शुरू होगा अभियान✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद… देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात✦CM सम्राट का बड़ा एक्शन, सरकार को चुनौती देने वाले 8 CO समेत 15 अफसरों को किया सस्पेंड✦125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने के लिए SMS भेजेगी बिहार सरकार… इस दिन से शुरू होगा अभियान✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका

दरभंगा में 62 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा… रेस्टोरेंट मालिक ही निकला लुटेरों का साथी, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में 62 किलो से अधिक चांदी की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज वारदात में एक रेस्टोरेंट मालिक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लूटी गई पूरी चांदी के साथ लाखों रुपये नकद...

दरभंगा में 62 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा… रेस्टोरेंट मालिक ही निकला लुटेरों का साथी, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में सराफा कारोबारी से 62 किलो से अधिक चांदी की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. शोभन-एकमी बाईपास पर एम्स के पास हुई इस लूट में पुलिस ने एक रेस्टोरेंट मालिक समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है. हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार आरोपितों में कादिराबाद स्थित कुसुम रेस्टोरेंट का मालिक भी शामिल है. पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटी गई पूरी 62 किलो 195 ग्राम चांदी, करीब 5.94 लाख रुपये नकद, पांच मोबाइल और दो कार बरामद की हैं.


जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात बंगाल के एक सराफा कारोबारी से शोभन-एकमी बाईपास पर एम्स के समीप चांदी की लूट हुई थी. घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देश पर मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मिली जानकारी के आधार पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी शुरू की. इसी दौरान पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया.


मुख्य आरोपित के घर से मिले लाखों रुपये

पुलिस ने सबसे पहले मुख्य आरोपित छोटू कुमार यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके घर से 5 लाख 94 हजार 100 रुपये नकद और एक एंड्रायड मोबाइल बरामद किया गया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने निक्की साह के घर की तलाशी ली, जहां एक बैग और लाल-सफेद रंग के बोरे में रखी चांदी बरामद हुई. बरामद चांदी के कुल 56 बड़े पीस का वजन 62 किलो 195 ग्राम बताया गया है.


रेस्टोरेंट मालिक और उसके दोस्त भी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने विशाल महासेठ उर्फ विक्की और धीरज सोनी को सिमरी थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर उस समय गिरफ्तार किया, जब दोनों कार से पटना से दरभंगा आ रहे थे. वहीं, कादिराबाद स्थित कुसुम रेस्टोरेंट के मालिक संतोष कुमार साह को उसके होटल से गिरफ्तार किया गया. उसके दोस्त तेजस अभिषेक चंद्र को भी रेस्टोरेंट के बगल से पुलिस ने दबोच लिया.


गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद निवासी छोटू कुमार यादव (34), विशाल महासेठ उर्फ विक्की (35), नगर थाना क्षेत्र के जीतूगाछी निवासी धीरज सोनी, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रूहेलगंज निवासी संतोष कुमार साह (63) और नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर वार्ड संख्या-8 निवासी तेजस अभिषेक चंद्र (23) के रूप में हुई है.


दो कार और पांच मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने आरोपितों के पास से एक स्विफ्ट कार (BR07AP2202) और एक टाइगोर कार (BR07AY9293) जब्त की है. इसके अलावा पांच एंड्रायड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. बरामद चांदी और नकदी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.


लूटकांड के खुलासे के लिए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई थी. टीम का नेतृत्व सदर एसडीपीओ-2 सुवेन्द्र कुमार सुमन कर रहे थे. इसमें पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार, मनोज कुमार, अरविंद कुमार, डीआईयू प्रभारी अमृत लाल साह, सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे.