ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार : श्राद्ध में जुटे थे सैकड़ों लोग, अब पूरे गांव पर कोरोना का खतरा

WEST CHAMPARAN : कोरोना संकट के इस काल में कुछ लोग आज भी लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं, जिसका खामियाजा उन्हें संक्रमण लगने के रुप में भुगतना पड़ रहा है.ताजा मामला पश्चिम चंपारण से साम

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

WEST CHAMPARAN : कोरोना संकट के इस काल में कुछ लोग आज भी लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं, जिसका खामियाजा उन्हें संक्रमण लगने के रुप में भुगतना पड़ रहा है.

ताजा मामला पश्चिम चंपारण से सामने आया है. जहां मझौलिया थाना के परसा में एक श्राद्ध  में कोरोना संकट के इस दौर में कोविड-19 से जुड़े गाइडलाइन को नजरअंदाज करते हुए सैंकड़ों लोग शामिल हुए. अब सभी के संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है.  

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि परसा के रहने वाले राजकिशोर सिंह का कुछ समय पहले निधन हो गया. परिजनों ने श्राद्ध का आयोजन किया औऱ कोरोना से जुड़े गाइडलाइन को नजरअंदाज करते हुए श्राद्ध में 200 से अधिक लोग शामिल हुए. श्राद्ध में शामिल कुछ लोगों में कोरोना के लक्षण दिखने पर  शनिवार को मझौलिया पीएचसी पहुंच 3 लोगों ने अपनी जांच कराई, जिसमें से दो लोग संक्रमित पाए गए. उसके बाद गांव के 6 लोग रविवार को मझौलिया पीएचसी जांच कराने पहुंचे,  जिसमें सभी संक्रमित पाए गए. इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया है.  डीएम ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में जाकर कैंप के माध्यम से सामूहिक जांच का निर्देश दिया. 100 से अधिक लोगों की पहचान की गई है, जिनकी आज जांच की जानी है.