ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पुलिसकर्मी पर लगा ग्रामीणों को पीटने का आरोप : लोगों ने जताया विरोध

BAGAHA : बिहार में सख्त शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में कहीं भी शराब का सेवन करना या इसका निर्माण करना अवैध है और इस पर लगाईं गई रोक को लेकर पुलिस महकमा भी काफी एक्टिव है। ल

पुलिसकर्मी पर लगा ग्रामीणों को पीटने का आरोप : लोगों ने जताया विरोध
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BAGAHA : बिहार में सख्त शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में कहीं भी शराब का सेवन करना या इसका निर्माण करना अवैध है और इस पर लगाईं गई रोक को लेकर पुलिस महकमा भी काफी एक्टिव है। लेकिन, इस बीच एक खबर बगहा से आई है।जहां तथाकथित रूप से शराब निर्माण की बात कहकर पुलिस पर ग्रामीण के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।


मिली जानकारी के अनुसार, बगहा के सेमरा के जीतपुर बंजरिया गांव में गई पुलिस को ग्रामीणों के सख्त विरोध का सामना करना पड़ा। संदिग्धों से पूछताछ के दौरान ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और सेमरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गई पुलिस टीम के साथ बदसलूकी की गई। यह मामला जीतपुर बंजरिया का है। 


सेमरा थाना के चार पुलिसकर्मियों पर मारने पीटने का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों ने पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया है। जीतपुर बंजरिया गांव अवैध शराब के निर्माण का अड्डा माना जाता है। ऐसे में वहां पुलिस की चौकसी अक्सर देखी जाती है।


बताया जाता है कि गांव के दो युवकों को संदिग्ध मानकर पुलिस सख्ती उनसे पूछताछ कर रही थी। इसके बाद वहां पुलिस के खिलाफ स्थानीय लोगों ने माहौल बनाकर दोनों युवकों को भागने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर पुलिस की टीम वहां से निकल गई।