ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पत्नी की मौत से आहत युवक ने उठा लिया बड़ा कदम, कहा-जब वो नहीं तो जीकर क्या करेंगे?

BAGAHA: पत्नी की मौत का सदमा एक युवक बर्दाश्त नहीं कर सका। अहले सुबह वह एक लाख 32 हजार के बिजली हाईटेंशन तार की पोल पर जान देने की मकसद से चढ़ गया। खेत में काम करने गये किसानो

पत्नी की मौत से आहत युवक ने उठा लिया बड़ा कदम, कहा-जब वो नहीं तो जीकर क्या करेंगे?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: पत्नी की मौत का सदमा एक युवक बर्दाश्त नहीं कर सका। अहले सुबह वह एक लाख 32 हजार के बिजली हाईटेंशन तार की पोल पर जान देने की मकसद से चढ़ गया। खेत में काम करने गये किसानों की नजर जब उस पर गई तो वे हैरान रह गये। नीचे से ही ग्रामीण उसे आवाज देने लगे। युवक को हाईंटेशन तार से नीचे उतरने की बात करते रहे लेकिन वह उनकी बातों को नजरअंदाज करने लगा। 


वह कहने लगा कि जब वो नहीं रही तो मैं जीकर क्या करूंगा। लोगों को यकीन हो गया था कि अब यह नीचे उतरेगा नहीं जान देकर ही रहेगा। फिर भी लोग उसे नीचे उतरने को कहते रहे लेकिन तभी वह टावर से नीचे कूद गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। 


आनन फानन में इलाज के लिए उसे रामनगर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। मामला बगहा के रामनगर प्रखंड के खटौरी पंचायत का है। जहां पत्नी की मौत से आहत एक शख्स बिजली के हाईटेंशन तार के टावर पर जान देने के लिए चढ़ गया था। यह शख्स सीतामढ़ी के नवगछिया का रहने वाला है। इसकी पहचान महेश राम के बेटे प्रभु राम के रूप में हुई है। प्रभुराम के इस कदम से गांव के लोग भी हैरान हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता