ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Paschim Champaran News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर का भारी विरोध, महिलाओं ने बिजली कर्मियों को झाड़ू से मारकर भगाया, पूरे गांव की बिजली काटने पर किया बवाल

BETTIAH: पूरे बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का भारी विरोध हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट मीटर का तो नाम सुनते ही ग्रामीण मरने मारने पर उतारू हो जा रहे हैं। ताजा मामला पश्चि

Paschim Champaran News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर का भारी विरोध, महिलाओं ने बिजली कर्मियों को झाड़ू से मारकर भगाया, पूरे गांव की बिजली काटने पर किया बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: पूरे बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का भारी विरोध हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट मीटर का तो नाम सुनते ही ग्रामीण मरने मारने पर उतारू हो जा रहे हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बेतिया से सामने आया है, जहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मियों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है।


स्मार्ट मीटर लगाने गए बिजली कर्मियों को ग्रामीणों ने लाठी-डंडे एवं झाड़ू से मारकर गांव से भगा दिया। इस दौरान स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर जब बिजली कर्मियों ने पोल पर चढ़कर पूरे गांव की बिजली काटने की कोशिश की तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और भारी हंगामा किया। जिसके बाद बिजली कर्मियों ने वहां से भागना ही मुनासिब समझा। हंगामें क एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


दरअसल, पूरा मामला योगापट्टी प्रखंड के चौमुखा पंचायत के ननकार गांव की है, जंहा रविवार को बिजली कर्मी गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे थे। गांव वालों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने से मना कर दिया। जिसके बाद बिजली मिस्त्री ने गांव का लाइन काटने का धमकी दिया और ट्रांसफर्मर के तरफ जाने लगा। इस पर गांव वाले आग बबूला हो गए और महिलायें अपने हाथों में झाड़ू लाठी डंडे से लैश होकर मिस्त्री को घेर लिया।


लाइट काट कर जब मिस्त्री निचे उतरा तो जैसे-तैसे गांव से जान बचा कर भागा। महिलाओं का कहना है कि गांव में स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं लगेगा। बिजली कर्मी जबरजस्ती गांव में स्मार्ट मीटर लगाने आए थे। मना करने पर गांव का बिजली काट रहें थे, जिसको लेकर हंगामा हुआ है। तब जाकर मिस्त्री पोल से उतरा गांव का लाइन काटने से महिलाओं ने बचा लिया है। हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार