ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार में हाई अलर्ट: जैश-ए-मोहम्मद के 3 पाकिस्तानी आतंकी की तलाश, मोतिहारी पुलिस ने ₹50,000 इनाम घोषित किया

बिहार में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। खुफिया इनपुट के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार हाई अलर्ट
बिहार हाई अलर्ट
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar High Alert : बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है, क्योंकि खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस आए हैं। इन आतंकियों की पहचान हसनैन अली (रावलपिंडी), आदिल हुसैन (उमरकोट) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर) के रूप में हुई है। इसके बाद अब इनको लेकर जो नया अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक मोतिहारी पुलिस ने इन तीनों को लेकर इनाम की घोषणा की है। 


दरअसल,नेपाल के रास्ते भारत में पाकिस्तानी आतंकी को लेकर मोतीहारी पुलिस ने ₹50000 के इनाम की घोषणा की है। इसके साथ ही व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इसके अलावा जांच अभियान को भी तेज कर दिया गया है। इसके साथ ही साथ भारत-नेपाल सीमा पहले से अधिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। 


वहीं,एसएसबी के जवान हर नेपाल से आने वाले लोगों की विशेष जांच करने के बाद ही भारत में प्रवेश दे रहे हैं। इसके साथ ही राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में सीमावर्ती जिलों को विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है। इन आतंकियों के अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंचने और पिछले सप्ताह बिहार में घुसने की खबर है। आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकी देश के किसी भी हिस्से में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में हैं।


इधर,पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं. इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है? बताया जा रहा है कि ये आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए। आशंका है कि ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सीमावर्ती जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल में चौकसी बढ़ा दी गई है।