ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मनोज तिवारी ने कांग्रेस पार्टी को बताया पापी, बोले- तेजस्वी यादव भी पाप के भागीदार

BAGHA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार जोरशोर के साथ चल रहा है. भारतीय जनता पार्टी के नेता भी ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. दिल्ली भाजपा के प

मनोज तिवारी ने कांग्रेस पार्टी को बताया पापी, बोले- तेजस्वी यादव भी पाप के भागीदार
First Bihar
2 मिनट

BAGHA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार जोरशोर के साथ चल रहा है. भारतीय जनता पार्टी के नेता भी ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस पार्टी को लेकर एक विवादित बयान दिया है. मनोज तिवारी ने कांग्रेस पार्टी को पापी बताया है.


भोजपुरी के सिनेस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बगहा के पतिलार में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. मनोज ने कांग्रेस पर सुशांत सिंह के हत्यारों को बचाने का आरोप लगाते हुए पापी और भ्रष्टाचारी बताया. चुनावी सभा में मनोज तिवारी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल भी मौजूद रहे.


मनोज ने अपने भोजपुरी संबोधन में बिहार में फिर से एनडीए की  पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पाप ें तेजस्वी भी शामिल हैं. तेजस्वी यादव भी पाप के भागीदार हैं. इनके साथ-साथ वामदल भी इनके पाप में शामिल है.


बीजेपी के उपाध्यक्ष और सांसद राधामोहन  सिंह ने कहा कि गांधी ने जो सपना देखा था, उसे नरेंद्र मोदी ने पूरा करते हुए देश को कांग्रेस मुक्त बना दिया है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय ने कहा कि बगहा से एक जमीनी कार्यकर्ता राम सिंह को टिकट देकर बीजेपी ने कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता