ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

महावीरी झंडा जुलूस विवाद के बाद 2 दिनों तक इंटरनेट बंद, भड़काऊ पोस्ट डालनेवालों पर होगा एक्शन

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी इलाके में पिछले दिनों महावीरी झंडा जुलूस के दौरान जमकर बबाल हुआ था जिसके बाद जिला प्रसाशन के तरफ से इलाके की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी। इस बीच अब ज

महावीरी झंडा जुलूस विवाद के बाद 2 दिनों तक इंटरनेट बंद,  भड़काऊ पोस्ट डालनेवालों पर होगा एक्शन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी इलाके में पिछले दिनों महावीरी झंडा जुलूस के दौरान जमकर बबाल हुआ था जिसके बाद जिला प्रसाशन के तरफ से इलाके की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी। इस बीच अब जो खबरें निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक़ अब रक्सौल में अगले दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इसके पीछे की वजह में बताया गया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल कर लोगों को भड़का रहे हैं। जिसको देखते हुए इस तरह का कदम जिला प्रशासन ने उठाया है।


दरअसल, दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में नागपंचमी के मौके पर आयोजित महावीरी झंडा जुलूस के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान दोनों तरफ से ईट पत्थर चला था। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया था। जिस मामले में 24 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमे पांच लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


वहीं, इस मामले को लेकर डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी कांतेश मिश्रा ने कहा कि नागपंचमी के मौके पर आयोजित महावीरी झंडा जुलूस के दौरान दरपा थाना के पिपरा गांव में विवाद हुआ था। इस मामले में कुछ लोग आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल कर भड़काने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, जिला प्रशासन ने फिलहाल आज दोपहर से लेकर अगले दो दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद रजखने का निर्णय लिया है। 


उन्होंने बताया कि, घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगो ने भड़काऊ पोस्ट डाल कर मामले को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर आपसी सौहार्द ना बिगड़े इसको लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीम ऐसे लोगों पर विशेष नजर रख रही है। 


इधर, झड़प के बाद बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्थानीय सांसद डाॅ. संजय जायसवाल, सिकटा के माले विधायक बीरेंद्र गुप्ता ने पिपरा गांव का दौरा किया था। इस दौरान एक पक्ष के लोगों की मदद का भरोसा दिलाया था। पिपरा गांव में आज अखिलेश्वर दास का दौरा होना है।