ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Liquor Ban : 'महिला शराबी ने काटा बबाल ....', नशे में अस्पताल में किया हंगामा, लगाए जय श्री राम के नारे ...

Liquor Ban : आम तौर पर पुरुषों के खिलाफ शराब पीकर हंगामा करने की शिकायत मिलती हे, लेकिन ताजा मामला महिला के नशे में होने और हंगामा करने का सामने आया है.

Drunk woman
महिला शराबी
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Liquor Ban:  बिहार में शराबबंदी कानून लागू हैं। राज्य के अंदर शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। लेकिन,इसके बाबजूद इस कानून की हकीकत क्या है वह किसी से छिपा हुआ नहीं है। ऐसे में अब एक नया मामला बेतिया से निकलकर सामने आया है। जहां महिला के नशे में होने और हंगामा करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल बेतिया में एक शराबी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वीडियो में महिला अस्पताल कर्मियों को हड़का रही है। शराब के नशे में गर्दन तोड़ने की धमकी भी दे रही है। बताया जाता है कि इस शराबी महिला ने पश्चिम चंपारण के बेतिया में यह हंगामा किया है। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 


बताया जा रहा है कि,इस महिला की हड़कत से कई घंटों तक अस्पमाल में अफरा-तफरी की स्थिति रही. जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि यह महिला अस्पताल में मौजूद है और वहां काफी हंगामा बरपा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस महिला का नाम अनीता देवी है। आरोपी महिला कालिबाग थाना इलाके की रहनेवाली बताई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि शराब के नशे में इस महिला ने एक पोखरे में छलांग लगा दी थी।उसके बाद स्थानीय लोगों ने इस महिला को पोखरे से निकाला और फिर उसे अस्पताल लेकर आए क्योंकि उसका पैर जख्मी हो गया था। 


इधर, यह महिला  कभी जय श्री राम तो कभी जय भोलेनाथ के नारेलगा रही थी। इतना ही नहीं अस्पताल के कर्मियों को धमका रही थी। काफी देर तक इस महिला को काबू करने का प्रयास किया जाता रहा, लेकिन महिला लगातार हंगामा करती रही। अस्पताल में पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन महिला को काबू करने में उसके भी पसीने छूट गए। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी महिला को शांत रहने के लिए समझाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी मुश्किल से महिला को काबू किया गया। इस संबंध में अब तक किसी थाने में प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नहीं है।