ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

खाने के मेन्यू को लेकर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में हुआ बवाल, छात्राओं के बीच हुई मारपीट, सीओ के आने के बाद शांत हुआ मामला

BETTIAH: बेतिया के लौरिया स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने खाने के मेन्यू को लेकर जमकर बवाल काटा। इस दौरान घंटों हंगामा होता रहा। मामले की सूचना मिलते ही लौंरिया पुलिस

खाने के मेन्यू को लेकर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में हुआ बवाल, छात्राओं के बीच हुई मारपीट, सीओ के आने के बाद शांत हुआ मामला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के लौरिया स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने खाने के मेन्यू को लेकर जमकर बवाल काटा। इस दौरान घंटों हंगामा होता रहा। मामले की सूचना मिलते ही लौंरिया पुलिस और प्रखंड शिक्षा कार्यालय से बीपीएम एवं एकाउंट मौक पर पहुंचे। जहां पता चला कि लंच के मेन्यू को लेकर बच्चियों के दो गुट आपस में भीड़ गए। इस दौरान आवासीय विद्यालय में जमकर मारपीट भी हुई।


घटना की सूचना पाकर बच्चियों के अभिभावक भी कस्तूरवा आवासीय विद्यालय पहुंच गये। इस दौरान विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ। अभिभावकों ने भी इस दौरान आवासीय विद्यालय प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाये। जब हंगामा शांत नहीं हुआ तब अंचलाधिकारी नीतेश कुमार सेठ, हेडमास्टर सुरेश प्रसाद भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ।


 विद्यालय में मारपीट होने की घटना को लेकर कुछ अभिभावक अपनी बच्चियों को अपने साथ ले गये। छुट्टी पर जाने वाली छात्राओं में बेबी, गुंजन, नुरसबा, ज्योती, नुसरत, काजल, नीलु व सोनी का नाम शामिल हैं। वहीं हंगामा में कस्तूरबा में शिवा नाम की बच्ची बेहोश हो गई थी। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया ले जाया गया।


वहीं इस संबंध में प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद ने बताया की कस्तुरबा आवासीय विद्यालय में शिक्षक ममता को वार्डन प्रभार मिला है। अनुराधा भी शिक्षक है। इस विवाद में वरीय अधिकारी को सूचना दे दी गई है। इस संबंध में पत्र के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।


वहीं सीओ नीतीश कुमार सेठ ने बताया कि हंगामा शांत कराया गया है। घटना किन कारणों से और कैसे हुई इसकी जांच की जाएगी। दोषी के विरुद्ध वरीय अधिकारी को सुचना पत्र अवगत कराया जाएगा। वहीं आवासीय विद्यालय में दो लोगों जिनमें पूर्व व वर्तमान वार्डन के बीच वर्चस्व की लड़ाई में बच्चियों को दो गुट में बांटना बताया गया।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स