ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कस्तूरबा विद्यालय की 4 छात्राएं हुईं कोरोना संक्रमित, एक दर्जन अब भी बीमार

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के कस्तूरबा विद्यालय में कोरोना ने दस्तक दिया है। यहां एक दर्जन से अधिक छात्राएं बीमार हो गयी हैं। वही चार छात्राएं कोरोना संक्रमित हो गयी है। रविवार को

कस्तूरबा विद्यालय की 4 छात्राएं हुईं कोरोना संक्रमित, एक दर्जन अब भी बीमार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के कस्तूरबा विद्यालय में कोरोना ने दस्तक दिया है। यहां एक दर्जन से अधिक छात्राएं बीमार हो गयी हैं। वही चार छात्राएं कोरोना संक्रमित हो गयी है। रविवार को बीमार छात्राओं को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जबकि अभी भी एक दर्जन छात्राएं बीमार हैं।


बेतिया के गौनाहा स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय भितिहरवा में 59 छात्राएं हैं। एक दर्जन से अधिक छात्राओं को शनिवार की सुबह से ही सर्दी बुखार था। गौनाहा रेफरल हॉस्पिटल में एंटीजन टेस्ट कराया गया जिसमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमित छात्राओं को हॉस्टल के एक कमरे में ही क्वारंटाइन किया गया है। 


अन्य छात्राओं को संक्रमितों से अलग रखा गया है। बताया जाता है कि आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सभी छात्राओं का सैंपल भेजा गया है। बीमार छात्राएं कक्षा 6 से 9 तक की हैं। सभी को कोरोना का टीका लग चुका है। बीमार 16 छात्राओं का एंटीजन टेस्ट हुआ जिसमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी सेहत की निगरानी के लिए मेडिकल टीम की तैनाती की गई है।   














टैग्स