ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

कैमूर के बाद बेतिया में भी महिला ने 3 बच्चों के साथ नदी में कूदकर दी जान, मां-बेटी का शव बरामद

BETTIAH : बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली. घटना लौरिया थाना क्षेत्र के पकड़ी नोनियावा टोला गांव के पास की है। यहां

कैमूर के बाद बेतिया में भी महिला ने 3 बच्चों के साथ नदी में कूदकर दी जान, मां-बेटी का शव बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH : बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली. घटना लौरिया थाना क्षेत्र के पकड़ी नोनियावा टोला गांव के पास की है। यहां रविवार की देर रात एक महिला ने अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ सिकरहना नदी के खनुआ नाला में छलांग लगा दी।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने नदी से मां-बेटी की शव बरामद कर लिया है जबकि अन्य दो शवों की तलाश जारी है।


मृतकों की पहचान लौरिया के वार्ड नंबर दो निवासी कमलेश चौधरी की 32 वर्षीय पत्नी आरती देवी, 6 वर्षीय बेटी आंचल कुमारी, 8 वर्षीय बेटे आशीष कुमार और 4 वर्षीय बेटे छोटंकी कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे नरकटियागंज डीएसपी कुंदन कुमार और लौरिया थाने पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से महिला ने इतना बड़ा कदम उठाया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पूरे मामले पर परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।


इधर, एनडीआरएफ की टीम ने महिला और उसकी बेटी का शव नदी से बरामद कर लिया है और दो बेटों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने महिला और उसकी बेटी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ चार लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों को खंगालने में जुटी है।

टैग्स