ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार : एक-एक कर घर में निकले 50 से अधिक जहरीले सांप, इलाके में दहशत

WEST CHAMPARAN : एक-एक घर में 50 से अधिक जहरीले सांप निकल आए, जिसके बाद लोगों के होश उड़ गए. घर के लोग इतने सापों को देख घर छोड़कर भाग खड़े हुए और यह देखने पूरा गांव उमड़ पड़ा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

WEST CHAMPARAN : एक-एक घर में 50 से अधिक जहरीले सांप निकल आए, जिसके बाद लोगों के होश उड़ गए. घर के लोग इतने सापों को देख घर छोड़कर भाग खड़े हुए और यह देखने पूरा गांव उमड़ पड़ा.

मााल  रूपवलिया पंचायत के तारा बसरिया गांव की है.  बताया जाता है कि सोमवार के दिन तारा बसरिया गांव के रहने वाले इंदल गुरो अपने खपरैल घर में खाट पर बैठकर खाना खा रहा था.तभी एक सात फीट लंबा  गेहुंअन सांप खाट के नीचे से निकला और घर में घूमने लगा. तभी घर के सभी लोग बाहर भाग खड़े हुए.  आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सांप को मारने की कोशिश करने लगे, तभी  एक-एक कर 50 से अधिक गेहुअन सांप घर में निकल आए और घूमने लगे. जिसे देख गांव के लोग हैरत में पड़ गए.  

सावन के महिने में एक साथ इतने सारे सांप को देखकर सबने मारने से इंकार कर दिया औऱ इसे नाग देवता का प्रकोप समझ बैठे. लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि सांप ने किसी को नहीं काटा. एक-एक कर सांप अपने आप घर से निकल कर भागने लगे. कुछ बचे सांपों को इंदर गुरो ने खुद पकड़ कर नदी में ले जाकर छोड़ दिया.