ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

गन्ना से लदे ट्रक के पलटने से 4 की दर्दनाक मौत, यूपी-बिहार मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप

BAGAHA: बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गन्ना से लदे ट्रक के पलटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। मृतकों में 2 महिला और दो पुरुष शामिल है। ट्रक के नीच

गन्ना से लदे ट्रक के पलटने से 4 की दर्दनाक मौत, यूपी-बिहार मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BAGAHA: बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गन्ना से लदे ट्रक के पलटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। मृतकों में 2 महिला और दो पुरुष शामिल है। ट्रक के नीचे दबकर चारों की मौत हो गयी है। 


इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना रतवल-चौतरवा रोड की है। इस घटना के बाद यूपी-बिहार मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है। मृतकों की पहचान लाल मुन्नी देवी, नेहा कुमारी, झिनकु कुमार और लाली कुमार के रूप में हुई है। 


भोज खाकर सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे तभी गन्ना से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर उन पर पलट गयी। जिसमें दबकर 4 लोगों की मौत हो गयी। जिसमें दो महिला और दो पुरुष शामिल है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


पश्चिमी चंपारण के बगहा स्थित चौतरवा धनहा मुख्य मार्ग के पतिलार के समीप गन्ना लदी ट्रक पलटने से 4 लोग दब गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी है। बता दे कि गन्ना से लदे ओवरलोडेड  ट्रक बगहा तिरुपति शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रही थी तभी रास्ते में पतिलार  के समीप अचानक पलट जाने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी लोग श्राद्ध कर्म में से भोज खाकर अपने घर लौट रहे थे तभी अनियंत्रित गन्ना लदी हुई ट्रक भीड़ में ही पलटी मार दी जबतक लोग सोचते तबतक कई लोग दब गए । घटना के बाद इलाके में चीख़ पुकार मच गई है । मृतक सभी बांस फोड़ जाती के बताए जा रहे हैं। 


मौके पर पहुंची बगहा पुलिस स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लिया। साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों के द्वारा आशंका जताई जा रही है कि ट्रक के नीचे और भी लोग दबे हुए हैं। वही हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पतिलार स्थित पीएचसी पहुंचे हैं। जहां हॉस्पिटल में कर्मी भी नदारद रहे जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और डॉक्टरों के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है ।